Buxar News: अभी तक 60% ही जमा हुआ प्रपत्र दो

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: अभी तक 60% ही जमा हुआ प्रपत्र दो

जिले में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में प्रगति लाने के लिए निदेशालय भू अभिलेख एवं परिमाप आदेश के आलोक में नोडल पदाधिकारी पल्लवी के द्वारा जिले में चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया

विज्ञापन

बक्सर

. जिले में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में प्रगति लाने के लिए निदेशालय भू अभिलेख एवं परिमाप आदेश के आलोक में नोडल पदाधिकारी पल्लवी के द्वारा जिले में चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया. यह निरीक्षण जिले के चार शिविर कार्यालय चक्की, डुमरांव, सिमरी समेत बक्सर का किया गया. निरीक्षण करने के बाद जिला बंदोबस्त कार्यालय में जिला के सभी शिविर के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के साथ उनके कार्य के प्रगति की समीक्षा किया.

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अभी तक जिले के भू स्वामी के स्व घोषणा प्रमाणपत्र व प्रपत्र दो 60 प्रतिशत ही जमा किया गया है. ऐसे में विशेष बंदोबस्त सर्वे विभाग के पास चुनौती बना है कि 15 दिन के अंदर 40 प्रतिशत भू स्वामी का प्रपत्र दो कैसे जमा कराया जायेगा. वही तेरिज लेखन का काम जिले में 90 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. निरीक्षण पदाधिकारी द्वारा जिले के भू स्वामी से आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द अपना दावा प्रपत्र दो जमा कर दें क्योंकि दावा प्रपत्र जमा करने का अंतिम तिथि 31 मार्च है. लेकिन अभी तक 40 प्रतिशत भू जमा नहीं किए हैं, उनसे आग्रह है कि जल्द से जल्द प्रपत्र दो जमा कर दें नहीं तो कब विभाग का गाइड लाइन बंद करने का आ जायेगा. इसको कोई नहीं जानता है. जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुनील सिंह, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रोहित कुमार, क्षतीश कुमार, राजस्व अधिकारी सह कानूनों मो फिरोज अनवर, शेखर कुमार सहित शिविर प्रभारी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन