एनपीए खाता धारकों को मिल रही भारी छूट : जितेंद्र कुमार
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 May 2026 11:03 AM
बैंक में लोगों की प्रतीकात्मक तस्वीर.
Buxar News : जिन खाताधारकों का ऋण एनपीए हो चुका है, उन्हें राहत देते हुए ऋण निपटाने का अवसर दिया जा रहा है.
Buxar News : सभी प्रकार के एनपीए (NPA) खाता धारकों के हित को ध्यान में रखते हुए बैंक द्वारा एक विशेष राहत एवं समझौता योजना लागू की गई है. इसके तहत जिन खाताधारकों का ऋण एनपीए हो चुका है, उन्हें राहत देते हुए ऋण निपटाने का अवसर दिया जा रहा है.
यह जानकारी बिहार ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.
आर्थिक रूप से परेशान ग्राहकों को राहत
उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से परेशान लोगों को राहत देना और लंबित बैंकिंग एवं ऋण मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना है. योजना के तहत ऐसे खाताधारक जिनके खिलाफ वारंट या गिरफ्तारी की कार्रवाई लंबित है, उन्हें भी विशेष राहत दी जाएगी.
समझौता प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके विरुद्ध चल रही कानूनी एवं गिरफ्तारी संबंधी कार्रवाई वापस ले ली जाएगी.
सीमित अवधि के लिए लागू योजना
मुख्य प्रबंधक ने कहा कि यह पहल आम जनता को आर्थिक संकट से उबारने और विवादों को मानवीय दृष्टिकोण से सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय रहते इस योजना का लाभ उठाकर समझौता प्रक्रिया पूरी कर लें. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विशेष प्रस्ताव केवल सीमित अवधि के लिए लागू रहेगा, जिसके बाद पुनः कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी.
Also Read : घर में घुसकर दलित परिवार की पिटाई, महिला का मंगलसूत्र छीना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










