Buxar News: धान खरीद में इस वर्ष भी नावानगर रहा नंबर वन
Updated at : 20 Feb 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन

Buxar News: चालू खरीफ विपणन मौसम के लिए धान खरीदारी का कार्य बंद हो गया है
विज्ञापन
बक्सर
. चालू खरीफ विपणन मौसम के लिए धान खरीदारी का कार्य बंद हो गया है. पिछले साल की तरह इस बार भी धान खरीदने में नावानगर प्रखंड अव्वल रहा है. सरकारी एजेंसियों द्वारा धान क्रय करने की अवधि 15 फरवरी तक निर्धारित की गयी थी. इसके लिए स्वीकृति प्राप्त कुल 111 समितियों द्वारा क्रय केंद्र खोला गया था. जिनमें 103 पैक्स व आठ व्यापार मंडल शामिल थे. विकेन्द्रीकृत्त प्रणाली के तहत प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल एवं पंचायत स्तर पर पैक्सों को किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सीधे धान खरीद की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. जिनके द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदारी शुरू की गयी थी. सहकारिता विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल कुल 83,923.517 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की गयी है. गत वर्ष की भांति इस बार भी नावानगर प्रखंड सबसे अधिक धान क्रय करने का रिकार्ड बरकरार रखा है. जबकि राजपुर दूसरे एवं इटाढ़ी प्रखंड तीसरे पायदान पर है. नावानगर में 1768 किसानों से 18,366.818 एमटी, राजपुर प्रखंड में 1370 किसानों से 17,337.855 एमटी और इटाढ़ी में 1462 किसानों से 16,953.257 एमटी धान की खरीदारी हुई है. चक्की में हुई सबसे कम खरीदारी सबसे कम धान खरीदने का रिकॉर्ड चक्की प्रखंड के नाम है. चक्की प्रखंड में कृषि का एरिया कम होने के कारण वहां धान का उत्पादन न के बराबर होता है. ऐसे में चक्की में केवल 95 कृषकों से मात्र 905.700 एमटी धान क्रय किया गया है. इसी तरह चौगाईं में 1189.072 एमटी, ब्रह्मपुर में 3570.700 एमटी, बक्सर में 5852.610, चौसा में 9473.600 एमटी, डुमरांव में 6617.705 एमटी, केसठ में 1857.900 व सिमरी प्रखंड में 1798.300 एमटी धान की खरीदारी हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




