ePaper

मॉ वैष्ण्वी होटल के निरीक्षण में पकड़ी कई गंभीर अनियमितताएं, देह व्यापार की आशंका

Updated at : 31 Dec 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
मॉ वैष्ण्वी होटल के निरीक्षण में पकड़ी कई गंभीर अनियमितताएं, देह व्यापार की आशंका

नगर के होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर बुधवार को स्टेशन के नजदीक स्थित मां वैष्णवी होटल में छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

बक्सर. नगर के होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर बुधवार को स्टेशन के नजदीक स्थित मां वैष्णवी होटल में छापेमारी की गयी. जिसमें एक कमरे से एक व्यक्ति महिला के साथ संदिग्ध हालत में मिला. प्रशासन द्वारा की गयी इस औचक कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया. संयुक्त रूप से यह कार्रवाई सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय द्वारा गत 28 दिसंबर को की गयी. अनुमंडल प्रशासन द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि रेलवे स्टेशन पास स्थित होटल मां वैष्णवी का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान होटल के अभिलेखों एवं कमरों की गहन जांच की गयी. जांच के क्रम में एक व्यक्ति की होटल के आगंतुक पंजी में अकेली प्रविष्टि दर्ज थी, लेकिन वह एक महिला के साथ होटल के कमरे में संदिग्ध स्थिति में पाया गया. जिससे प्रथम द्रष्टया यह प्रतीत होता है कि होटल में अनैतिक गतिविधियों, विशेषकर देह व्यापार के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि होटल में ठहरे युवक और युवती पति-पत्नी प्रतीत नहीं हो रहे थे. जबकि संबंधित व्यक्ति द्वारा स्वयं को अपनी पत्नी के साथ ठहरे होने का दावा किया गया. जबकि आगंतुक पंजी में उनके पारिवारिक संबंधों से संबंधित विवरण अस्पष्ट पाया गया. पंजी के कॉलम संख्या तीन में परिवार का उल्लेख नहीं किया गया था, जो होटल नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन है. यही नहीं आगंतुक पंजी के क्रमांक छह में भुगतान की राशि भी अंकित नहीं पायी गयी. इससे यह संदेह और गहरा गया कि होटल प्रबंधन द्वारा न केवल नियमों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि टैक्स की चोरी करने का भी प्रयास किया जा रहा है. जिससे सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है. दोनों पदाधिकारियों ने होटल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित दस्तावेजों की जांच करायी तथा आगे की विधि सम्मत कार्रवाई के संकेत दिये. पहले भी होटल में मिली थी गड़बड़ी : उक्त होटल में इससेे तीन साल पहले भी छापेमारी की गयी थी. जिसमें गड़बड़ी पाये जाने के बाद होटल को सील कर कानूनी कार्रवाई की गयी थी. उस मामले में मां वैष्णवी होटल तकरीबन एक साल तक बंद रहा था. एसडीओ ने बताया कि होटल व लॉज में चलाने वाली किसी तरह की गैर कानूनी गतिविधियां बर्दास्त नहीं की जायेगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन