Buxar News: आज से गांव-गांंव में आयोजित होंगे नवाचारात्मक कार्यक्रम

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 17 Apr 2025 9:22 PM

विज्ञापन

हार सरकार का महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से पुरे राज्य में आयोजित किया जाएगा

विज्ञापन

बक्सर

. बिहार सरकार का महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से पुरे राज्य में आयोजित किया जाएगा. महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने एवं उनकी इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को साझा करने हेतु महिला संवाद जैसे नवाचारात्मक कार्यक्रम जीविका से संबद्ध सभी ग्राम संगठनों के माध्यम से गांव-गांव में आयोजित होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 अप्रैल को पटना से महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.

महिला सशक्तिकरण हेतु बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं उससे लाभान्वित हुई महिलाओं पर आधारित महिला संवाद कार्यक्रम के तहत पुरे राज्य के विभिन्न पंचायतों में 6 सौ मोबाईल वान महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उनके लिए पिछले 20 वर्षों में किये गए कार्यों की रुपरेखा डिजिटली प्रदर्शित करेंगे. बक्सर जिला के सभी 925 ग्राम संगठनों में आयोजित किया जायेगा. यह कार्यक्रम प्रथम चरण में राजपुर, ब्रह्मपुर, चौसा, डुमराओं, सिमरी, नवानगर और बक्सर सदर प्रखंड में 18 अप्रैल से आयोजित किया जायेगा. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाएं गांव व समाज के विकास हेतु अपनी इच्छाएं एवं आकांक्षाएं भी बतायेंगी. महिलाओं की इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को स्थानीय स्तर पर जिला पदाधिकारी के स्तर पर भी पूरा करने का प्रावधान किया गया है. साथ ही गांवों में चल रही विभिन्न योजनाओं की वस्तुस्थिति एवं उससे हुए लाभ की भी चर्चा करेंगी. बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हुई और रोजगार प्राप्त महिलाओं को आमंत्रण पत्र भेजा गया है. यह कार्यक्रम न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि जन-जन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है. महिला संवाद कार्यक्रम हेतु विशेष रूप से तैयार किये गए डिजिटल मोबाईल वैन में एलइडी टीवी, योजनाओं से संबंधित बैनर, पोस्टर, सेल्फी ज़ोन समेत और अन्य उपकरण मौजूद रहेंगे. इन वैन के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से एवम अपराह्न 3 बजे से रोस्टर के अनुसार संवाद कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में 2 सौ से ढाई सौ तक महिलाएं शिरकत करेंगी. बल्कि यह लोगों की आकांक्षाओं को भी सरकार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा. महिला संवाद कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गए हैं. महिला संवाद के लिए ग़ैर जीविका दीदियों को आमंत्रण पत्र देकर आज के संवाद के लिए निमंत्रित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन