रघुनाथपुर में महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल

Updated:
विज्ञापन
रघुनाथपुर में महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला हब कार्यालय द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला हब कार्यालय द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर गांव के अनुसूचित जाति क्षेत्र में आयोजित हुआ, जहां मिशन शक्ति की टीम ने वंचित समाज की महिलाओं और परिवारों को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया. एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी विभागों की जानकारी कार्यक्रम के दौरान जिला हब कार्यालय के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बताया कि अब महिलाओं को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है. मिशन शक्ति के माध्यम से महिला हेल्पलाइन और जिला हब कार्यालय अब एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं. इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, जीविका और समाज कल्याण जैसे विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जा सकेगा. कन्या शिशु के जन्म से लेकर स्वावलंबन तक का रोडमैप : कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना और महिलाओं को पैरों पर खड़ा करना रहा. टीम ने विस्तार से बताया कि कैसे कन्या शिशु के जन्म के साथ ही परिवार को निम्नलिखित विभागों से जोड़ा जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग और आइसीडीएस के माध्यम से सुरक्षा, डाक विभाग, बैंक और डीआरसीस, मनरेगा, जीविका, उद्योग और श्रम विभाग द्वारा आर्थिक मदद व शिक्षा विभाग और समाज कल्याण के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट संज्ञान. कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए, टीम ने न केवल जानकारी साझा की बल्कि वहां उपस्थित महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना. कई महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं को लिखित रूप में दर्ज किया गया ताकि उन पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके. इस अवसर पर 100 से अधिक ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया. कार्यक्रम के सफल बनाने में लैंगिक विशेषज्ञ सुश्री शिवांगी और डाटा ऑपरेटर रविकांत पासवान ने तकनीकी और योजनागत जानकारी दी. इस मौके महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविकाएं और विभिन्न योजनाओं से संबंधित सलाहकार भी मौके पर मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन