बक्सर: ससुराल वालों पर बहू की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, पति समेत पांच लोगों पर FIR, देवर हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
ससुराल वालों द्वारा विवाहिता का हत्या कर शव किया गायब,प्राथमिकी दर्ज

बासुदेवा थाना क्षेत्र के अमीरपुर गांव में ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, पिता की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिला के बासुदेवा थाना क्षेत्र के अमीरपुर गांव में विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का गंभीर मामला सामने आया है. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या, प्रताड़ना और शव छिपाने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

फोन पर मिली बेटी की मौत की खबर, अमीरपुर पहुंचे मायके वाले

पिरो थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी मृतका के पिता राजेश्वर सिंह ने आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री गुड़िया की शादी वर्ष 2016 में अमीरपुर गांव निवासी बिनोद सिंह के पुत्र कृष्ण मोहन सिंह के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी है.

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को परिजन बेटी से बात करने के लिए फोन कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था. इसके बाद उन्होंने दामाद कृष्ण मोहन सिंह के मोबाइल पर संपर्क किया. आरोप है कि दामाद ने बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है.

मायके वालों का आरोप, पहुंचने से पहले गायब कर दिया गया शव

बेटी की मौत की खबर सुनकर राजेश्वर सिंह और अन्य परिजन उसी दिन अमीरपुर गांव पहुंचे. वहां पहुंचने पर उन्हें शव नहीं मिला. मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या के बाद शव को गायब कर दिया.

पति समेत पांच लोगों को बनाया आरोपी

मृतका के पिता ने हत्या, दहेज प्रताड़ना और शव गायब करने का आरोप लगाते हुए पति कृष्ण मोहन सिंह, ससुर बिनोद सिंह, देवर कृष्णकांत सिंह, चचेरे ससुर विजय सिंह और चचेरी सास को नामजद आरोपी बनाया है.

देवर हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

बासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. मृतका के देवर कृष्णकांत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Triloki Chaubey

लेखक के बारे में

By Triloki Chaubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन