सावन की पहली सोमवारी पर बक्सर में ट्रैफिक प्लान लागू, इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां, पढ़ें पूरी एडवाइजरी

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

सावन की पहली सोमवारी पर बक्सर में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। रविवार शाम से सोमवार सुबह तक लागू रहने वाले नए रूट मैप और पार्किंग की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

Sawan 2026 : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए बक्सर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है. यातायात पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की ओर से एडवाइजरी जारी कर श्रद्धालुओं और आम लोगों से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की गई है. यह व्यवस्था रविवार (2 अगस्त) शाम 4 बजे से सोमवार (3 अगस्त) सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगी.

Buxar News : इन रास्तों पर रहेगा वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद

पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, पैदल कांवरियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना चौक और ताड़का नाला से रामरेखा घाट जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. वहीं सिंडिकेट से पुलिस चौकी तक केवल दोपहिया वाहनों को चलने की अनुमति होगी.

चारपहिया वाहन और बसों के लिए बदला गया रूट

शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए चारपहिया वाहन, ऑटो और बसों को गोलंबर, बाईपास और ज्योति चौक होते हुए आईटीआई रोड, रेलवे स्टेशन, थाना चौक और इटाढ़ी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा. प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है.

फोरलेन पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू

बक्सर-ब्रह्मपुर फोरलेन की बाईं लेन को पूरी तरह बंद रखा जाएगा. इस दौरान सभी वाहन केवल दाहिनी लेन से वन-वे व्यवस्था के तहत चलेंगे. शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी.

यहां बनाई गई है पार्किंग व्यवस्था

श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए किला मैदान, बाजार समिति और सिंडिकेट के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करने की अपील की है.

एम्बुलेंस को रहेगी छूट, रेल यात्रियों के लिए भी निर्देश

जारी एडवाइजरी के अनुसार, एम्बुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं को प्रतिबंधों से छूट रहेगी. वहीं रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान अपना टिकट साथ रखने और आम लोगों से अनावश्यक रूप से निजी वाहन लेकर शहर में नहीं निकलने की अपील की गई है.

सावन में चार सोमवारी, 28 अगस्त को होगा समापन

इस वर्ष सावन मास में कुल चार सोमवारी पड़ रही हैं. सभी सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष कतार व्यवस्था की जाएगी. वहीं सावन माह का समापन 28 अगस्त को भद्रा मुक्त रक्षाबंधन के साथ होगा. उस दिन रक्षा बंधन का श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा.


विज्ञापन
Onkar Nath Mishra

लेखक के बारे में

By Onkar Nath Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन