Buxar News: पंचायतों में पहुंच एसडीएम ने पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: पंचायतों में पहुंच एसडीएम ने पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण.

विज्ञापन

डुमरांव

. अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण. एसडीएम राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की कैथी पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी व जेई को निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए काम में तेजी लाएं. भदवर पंचायत की सीमांकन दो दिन के अंदर करा लिया जायेगा. इसके बाद वहां पर पंचायत सरकार भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

वही कांट पंचायत के सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है. सिमरी प्रखंड अंतर्गत खरहाटाण पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है. वहां पर निरंतर कार्य जारी रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि पैगंबरपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए स्थल चिन्हित कर लिया गया है. पैगंबरपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया. नियाज़ीपुर पंचायत में एक जमीन दान करने वाले दान कर्ता मिले हैं उनके द्वारा जमीन उपलब्ध करा दिए जाने पर वहां पर भी उम्मीद हैं कि अगले सप्ताह से कार्य प्रारंभ हो जायेगा. बलिहार पंचायत का भी प्रस्ताव चला गया है. गंगौली पंचायत में कुछ ईशु हैं हालांकि वहां पर भी अगले सप्ताह मेरे द्वारा स्थल निरीक्षण किया जाएगा स्थल निरीक्षण करके वहां पर भी पंचायत सरकार भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चौगाई में कार्य शुरू हो गया है. नवानगर में भी स्थल चिन्हित कर लिया गया है. बताते चले की पंचायत सरकार भवन जिसे पंचायत का सचिवालय भी कहा जाता है. स्थानीय स्तर पर मिलेंगी सुविधाएं: पंचायत सरकार भवन के निर्माण से ग्रामीणों को अपने पंचायत में ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिलेगा. ब्लाक या अन्य जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी. पारदर्शिता: पंचायत सरकार भवन में सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी. पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगी. ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाना: पंचायत सरकार भवन के निर्माण से ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन