ePaper

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में हाइब्रिड मोड में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

Updated at : 19 Jan 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में हाइब्रिड मोड में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

यह कार्यक्रम 19 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित किया जा रहा है.

विज्ञापन

बक्सर. मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) पटना द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आज शुभारंभ किया गया. यह कार्यक्रम 19 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बक्सर जिला तथा बाहर के विभिन्न महाविद्यालयों के फैकल्टी सदस्य भी भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे संस्थान के प्राचार्य प्रो (डॉ) राम नरेश राय ने उपस्थित अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से संपन्न किया. इसके पश्चात अतिथियों का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) टीएन सिंह, निदेशक, आइआइटी पटना ने ऑनलाइन माध्यम से प्रेरणादायी उद्बोधन दिया. अपने संबोधन में उन्होंने नवाचार आधारित शिक्षण, अनुसंधान उन्मुख दृष्टिकोण एवं निरंतर व्यावसायिक विकास को अपनाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान के संवाहक नहीं होते, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उनका उद्बोधन उपस्थित सभी शिक्षकों के लिए अत्यंत प्रेरक एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं संस्थान के प्राचार्य प्रो (डॉ) राम नरेश राय ने अपने संबोधन में निदेशक, आईआईटी पटना प्रो (डॉ) टीएन सिंह को अपना मार्गदर्शक एवं संरक्षक बताया. उन्होंने प्रो (डॉ) सिंह के नेतृत्व एवं प्रेरणा की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से शैक्षणिक गुणवत्ता, अकादमिक अनुशासन तथा संस्थागत विकास को निरंतर नई दिशा मिल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा प्रतिभागी शिक्षकों से कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया. इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में कुल 90 फैकल्टी सदस्यों की सहभागिता है, जिनमें 70 प्रतिभागी ऑफलाइन मोड में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जबकि 20 प्रतिभागी ऑनलाइन मोड के माध्यम से विभिन्न बाहरी महाविद्यालयों से जुड़कर कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे हैं. हाइब्रिड प्रारूप ने कार्यक्रम को अधिक व्यापक, समावेशी एवं प्रभावी बनाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन