buxar news : रघुनाथपुर स्टेशन पर बढ़ायी जाएं यात्री सुविधाएं व प्रमुख ट्रेनों का मिले ठहराव

Updated:
विज्ञापन
buxar news : रघुनाथपुर स्टेशन पर बढ़ायी जाएं यात्री सुविधाएं व प्रमुख ट्रेनों का मिले ठहराव

buxar news : रेलयात्री कल्याण समिति ने की बैठक में कई समस्याओं पर की गयी चर्चा

विज्ञापन

buxar news : ब्रह्मपुर. रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और विकास की मांगों को लेकर रघुनाथपुर रेलयात्री कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सीताराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में यात्रियों के सफर को सुगम बनाने, सांगठनिक मजबूती और स्टेशन की बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. समिति को पूर्व में दानापुर मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात करनी थी, लेकिन अधिकारियों की दो दिनों की अनुपस्थिति के कारण इस कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. समिति के अनुसार, अब सात जनवरी के बाद शिष्टमंडल डीआरएम से मिलने की संभावना है.

प्रमुख मांगें और ज्वलंत मुद्दे

बैठक में समिति ने स्टेशन के विकास के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ (मंडुआडीह-पटना) जनशताब्दी एक्सप्रेस और अन्य प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को दोहराया गया. प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर यात्री शेड का निर्माण तथा गर्मी आने से पहले स्टेशन पर समुचित पेयजल (नल-जल) की व्यवस्था सुनिश्चित करना. प्लेटफॉर्म संख्या एक के पैनल रूम के पास चापाकल के समीप हो रहे अनावश्यक जलजमाव को दूर करना, जिससे यात्रियों को पानी लेने में कठिनाई न हो. कोच इंडिकेटर की स्थापना और ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) की संख्या बढ़ाने, विशेषकर पश्चिम दिशा की ओर एक अतिरिक्त लाउडस्पीकर लगाने की मांग की गयी. साथ ही स्टेशन बोर्ड पर ””””बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के लिए यहां उतरें”””” लिखने के आश्वासन के बावजूद अब तक इसे अमल में न लाना ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की अनदेखी बताया गया. तत्काल टिकट बुकिंग में हो रही यात्रियों की शिकायतों पर समिति ने गहरी नाराजगी जतायी और इसे गंभीरता से लेने की बात कही.

भावी रणनीति और अगली बैठक

समिति का एक शिष्टमंडल जल्द ही इन मांगों का ज्ञापन लेकर मंडल रेल प्रबंधक से मिलेगा. इसके साथ ही 25 जनवरी को एक समीक्षा बैठक की जायेगी, जिसमें अब तक की प्रगति का आकलन कर आगामी आंदोलन या रणनीति तैयार की जायेगी. इस बैठक में अध्यक्ष सह संयोजक नागेंद्र मोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर पाठक, जावेद अख्तर, संदीप कुमार राय, परमहंस सिंह, मदनगोपाल जायसवाल, सोनू दुबे, अनिल कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, जलील मोहम्मद उर्फ नेताजी, नंदगोपाल पांडेय, सम्पूर्णानंद प्रसाद, दीपनारायण राम, गणेशदत्त पांडेय, मो इमरान अंसारी, निर्मल केशरी, विक्रम सिंह सिसोदिया, प्रभु मिश्रा, धीरज कुमार सिंह और मुन्ना चौधरी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन