Buxar News: टाउन थाने का एसपी ने किया निरीक्षण लंबित कांडों के शीघ्र निबटारे पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: टाउन थाने का एसपी ने किया निरीक्षण लंबित कांडों के शीघ्र निबटारे पर दिया जोर

पुलिस कप्तान शुभम आर्य द्वारा शनिवार को टाउन थाना का निरीक्षण किया गया. जिसमें एसपी द्वारा थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

बक्सर

. पुलिस कप्तान शुभम आर्य द्वारा शनिवार को टाउन थाना का निरीक्षण किया गया. जिसमें एसपी द्वारा थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिए गए. उनके निरीक्षण के दौरान थाना में तैनात पदाधिकारियों की सांसें अटकीं रहीं और जाने के बाद वे राहत की सांस लिए. इस क्रम में एसपी ने गुंडा पंजी, आगन्तुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार व कुर्की पंजियों को खंगाला तथा बारीकी से अवलोकन किया. जिसके बाद कांडों के अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को हिदायत दिया. थाना के प्रतिवेदित कांडो के अनुसंधान की समीक्षा के क्रम में मिली गड़बड़ियों को सुधारने तथा सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यों को अद्यतन रखने को कहा गया. राज्य से बाहर के अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं सत्यापन पर जोर देते हुए एसपी ने टीम बनाकर कार्रवाई करने तथा लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने को सख्त निर्देश दिया. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गश्ती के दौरान ज्वेलरी दुकान, बैंक, एटीएम , पेट्रोल पंप अन्य वित्तिय संस्थाओं पर निगरानी रखने के साथ ही वाहन जांच पर जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन