Buxar News: बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से जिलाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

Updated at : 20 Feb 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से जिलाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

Buxar News: डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रखंड आकांक्षी कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गयी

विज्ञापन

बक्सर

. डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रखंड आकांक्षी कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गयी. आइसीडीएस से संबंधित इंडिकेटर, टीएच आर वितरण, एसएएम, एमएएम में प्रगति कम रहने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ब्रह्मपुर से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया.

साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ब्रह्मपुर को निर्देश दिया गया कि एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर प्रगति शत प्रतिशत सुनिश्चित करते हुए पोषण ट्रैक्टर पोर्टल पर एंट्री कराना सुनिश्चित करेंगी. शिक्षा विभाग से संबंधित चक्की प्रखंड इंडिकेटर की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि ओडिसी प्लस पोर्टल पर एंट्री बहुत कम पायी गयी. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चक्की को जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से मंतव्य के साथ सुस्पष्ट प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया. स्वास्थ्य विभाग से संबंधित इंडिकेटर में कार्य योजना तैयार करते हुए प्रगति शत प्रतिशत करने हेतु प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ब्रह्मपुर/चक्की को निर्देश दिया गया. आकांक्षी प्रखंड ब्रह्मपुर/चक्की को निर्देश दिया गया कि इस कार्यक्रम के सभी 39 इंडिकेटर से संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए शत प्रतिशत प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे.बैठक में जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, एबीऐफ ब्रह्मपुर/चक्की एवं सभी संबंधित पदाधिकारी शामिल रहे.

किसी भी प्रकार के कचरे को गंगा नदी के किनारे नहीं किया जाये डंप : अंशुल अग्रवाल

बक्सर. डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गयी. बैठक में उपस्थित नगर परिषद/निकाय के पदाधिकारियों को न्यायालय एनजीटी के आदेशों का पालन करने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया. किसी भी प्रकार का कूड़ा गंगा नदी के किनारे डंपिंग न किया जाये. रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की समीक्षा के क्रम में परियोजना निदेशक बुडको अनुपस्थित पाये गये.

परियोजना निदेशक बुडको को जिला गंगा समिति की आगामी बैठक में उपस्थित होकर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णत: प्रतिबंधित करने हेतु सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत/नगर परिषद को निर्देशित किया गया कि व्यापक रूप से छापेमारी करना सुनिश्चित करेंगे.

साथ ही उसका प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन को निदेश दिया गया कि गंगा ग्रामों में डोर टू डोर कचरा उठाव सुनिश्चित कराना सुनिश्चित करेंगे. गोकुल जलाशय के सीमांकन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव को आवश्यक करवाई करने हेतु निर्देशित किया.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन