बक्सर: बारूपुर उच्च विद्यालय में साइबर अपराध को लेकर जागरूकता गोष्ठी, छात्रों को 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

छात्रों को जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी

बारूपुर उच्च विद्यालय में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया. छात्रों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई. मोबाइल सुरक्षा के लिए 'एम-कवच' ऐप का उपयोग करने के फायदे भी बताए गए.

विज्ञापन

Buxar Awareness Seminar: राजपुर प्रखंड स्थित बारूपुर उच्च विद्यालय में सरकार के निर्देशानुसार साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति छात्रों और स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने की.

संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एसआई सुभाष कुमार ने साइबर अपराध की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए इससे बचाव के महत्वपूर्ण सुझाव दिये. उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग समय बचाने के लिए इंटरनेट का सहारा ले रहे हैं, लेकिन अधूरी जानकारी के कारण अक्सर ठगी का शिकार हो जाते हैं.

उन्होंने छात्रों को किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होता है, तो बिना देरी किये तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए.

पासवर्ड और OTP साझा नहीं करने की अपील

एसआई सुभाष कुमार ने मोबाइल सुरक्षा के लिए ‘एम-कवच’ ऐप डाउनलोड करके रखने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि यह ऐप कई तरह के डिजिटल खतरों और साइबर अपराधों से बचाव में मददगार साबित होता है. उन्होंने छात्रों से किसी भी परिस्थिति में अपना पासवर्ड या OTP किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की अपील की.

परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील

गोष्ठी के समापन पर प्रधानाध्यापक ने सभी छात्रों से कार्यक्रम में मिली जानकारियों को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की, ताकि समाज को डिजिटल ठगी से सुरक्षित रखा जा सके.

Also Read: तेज प्रताप का आरोप- मोतीलाल राय फिर कर रहा पैसे और सामान की डिमांड, पूर्व PA का नंबर शेयर कर लोगों को किया अलर्ट


विज्ञापन
पंकज कुमार कमल

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार कमल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन