Buxar News: डुमरांव और ब्रह्मपुर में सब्जी उत्पादक सहकारी समिति निर्माण कार्य का सहकारिता मंत्री ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: डुमरांव और ब्रह्मपुर में सब्जी उत्पादक सहकारी समिति निर्माण कार्य का सहकारिता मंत्री ने किया शिलान्यास

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार रविवार को बक्सर जिला अतिथि गृह में पहुंचे

विज्ञापन

बक्सर

. बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार रविवार को बक्सर जिला अतिथि गृह में पहुंचे. जहां विभागीय कार्यक्रम के अंतर्गत, बक्सर जिला अंतर्गत बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना के तहत प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड डुमरांव व ब्रह्मपुर में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य का शिलान्यास मंत्री के कर-कमलों द्वारा जिला अतिथि गृह से किया गया.

शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बक्सर जिला के मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत सरकार और बिहार सरकार किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ सभी वर्गों तक पहुंच रहा है. पत्रकारों के सवालों के जवाब में मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा धन अधिप्राप्ति, गेहूं अधिप्राप्ति, गोदाम निर्माण, मुख्यमंत्री हरित कृषि योजना, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, पैक्स कंप्यूटराइजेशन, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केंद्र तथा मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से किसानों एवं आम जनमानस को लाभान्वित किया जा रहा है. इसके बाद, डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय जनता पार्टी बक्सर जिला इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भवन ने की. बैठक में मंत्री ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए सुझाव मांगे. कार्यकर्ताओं ने बक्सर स्टेशन पर यूरिया एवं डीएपी खाद के रैक की व्यवस्था कराने तथा सरकार द्वारा घोषित तिथि पर धन एवं गेहूं की खरीद सुनिश्चित करने की मांग रखी. मंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्भय राय, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, पुनीत सिंह, इंदु देवी, संध्या पाण्डेय, पुष्पांजलि देवी, प्रदीप दुबे, धनंजय राय, राजेश सिन्हा, विंध्याचल सिंह, जयप्रकाश राय, मनोज पांडेय, प्रमोद मिश्रा, अक्षय ओझा, धर्मेन्द्र पाण्डेय, उषा दुबे, भरत प्रधान, रमेश गुप्ता, श्रीमन्नारायण तिवारी तथा उमाशंकर राय (जिला मीडिया प्रभारी भाजपा) समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन