Buxar News: जिले के मोर्चा संगठन को शक्ति देगी कांग्रेस : डॉ मनोज पांडेय

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: जिले के मोर्चा संगठन को शक्ति देगी कांग्रेस :  डॉ मनोज पांडेय

मोर्चा संगठन के लिए एक-एक प्रभारी की नियुक्ति की गई है

विज्ञापन

बक्सर

. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बक्सर जिला कांग्रेस के अंतर्गत गठित मोर्चा संगठन को मजबूत करने एवं कांग्रेस संगठन एवं राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मोर्चा संगठन के लिए एक-एक प्रभारी की नियुक्ति की गई है. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने बताया कि ऊपर के निर्द���श के अनुसार जिले में जो भी मोर्चा संगठन है उसे मजबूती प्रदान करने के लिए एवं कांग्रेस संगठन को गतिशील बनाए रखने के लिए महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है जो जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे. इस क्रम में जयराम राम को महिला कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है. जबकि युवा कांग्रेस के प्रभारी जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कामेश्वर पांडे को बनाया गया है. एनएसयू आई के प्रभारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहित उपाध्याय को बनाया गया है. सभी नवनियुक्त प्रभारी को निर्देश दिया जाता है कि अपने-अपने प्रभार वाले मोर्चा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी-अपनी अहम भूमिका निभाएं एवं राहुल गांधी के हाथों को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन