Buxar News: कल बक्सर आयेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: कल बक्सर आयेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आगमन को सफल बनाने को लेकर सूबे के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का आगमन बक्सर में हुआ

विज्ञापन

बक्सर. 20 अप्रैल को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में शामिल होने आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आगमन को सफल बनाने को लेकर सूबे के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का आगमन बक्सर में हुआ. जिनका कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत की. बक्सर बार्डर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल- माला पहनाकर स्वागत की. ब्रह्मपुर, कृष्णब्रह्म, भोजपुर, दल सागर, बक्सर, गोलंबर सहित कई जगहों पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का फूल मालाओं से स्वागत किया गया. बक्सर बॉर्डर में जैसे ही अध्यक्ष का आगमन हुआ कांग्रेंसियों ने राहुल गांधी जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदाबाद राजेश राम जिंदाबाद का नारा लगाया. गाड़ी के काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पहुंचे. वहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आगामी 20 अप्रैल को बक्सर की धरती पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं. इस मौके पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे, डॉ प्रमोद ओझा ,कामेश्वर पांडे, डॉ सत्येंद्र ओझा समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन