चौसा नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति चुनाव में तीन नए चेहरे शामिल, मतदान के बाद बदली सियासी तस्वीर

Updated:
विज्ञापन
buxar news

जीतने के बाद तीनों सदस्य

Buxar News: बक्सर के चौसा नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में तीन नए सदस्य चुने गए. एक सीट पर निर्विरोध जबकि दो सीटों पर मतदान के जरिए फैसला हुआ. चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Buxar News(चौसा से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट):
नगर पंचायत चौसा में शुक्रवार को सियासी तस्वीर बदली. सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए हुए चुनाव में तीन नए सदस्यों ने जीत दर्ज की. नगर आवास विभाग के निर्देश पर कराए गए चुनाव में एक सीट पर निर्विरोध फैसला हुआ, जबकि दो सीटों पर मतदान से नतीजे तय किए गए. 14 वार्ड पार्षदों वाली नगर पंचायत में सुबह से ही गहमागहमी थी. मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. पार्षदों ने बढ़-चढ़कर वोट डाला

विकास को प्राथमिकता

नतीजों में छोटेलाल चौधरी को 10 वोट मिले, वहीं उनके सामने खड़े आनंद रावत 4 वोट ही जुटा सके. दूसरी सीट पर मुकाबला थोड़ा करीबी रहा. रंजू कुमारी ने 9 मत पाकर जीत हासिल की, जबकि ललिता देवी को 5 वोटों पर रुकना पड़ा. तीसरे सदस्य हृदयनारायण सिंह को कोई टक्कर नहीं मिली और वे निर्विरोध चुन लिए गए.

समर्थकों में खुशी का माहौल

मतगणना के तुरंत बाद डीसीएलआर सह निर्वाचन पदाधिकारी शशिभूषण ने तीनों विजयी प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र दिए. जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने नारेबाजी कर जश्न मनाया और मिठाई बांटी. नए सदस्यों ने कहा कि वे नगर के विकास को प्राथमिकता देंगे. जनसमस्याओं का तेजी से निपटारा और कामकाज में पूरी पारदर्शिता उनका वादा रहा.

पूरी चुनाव प्रक्रिया बीडीओ मनोज पासवान और पंचायत राज पदाधिकारी शिखा राय की देखरेख में हुई. प्रशासन ने निष्पक्ष और शांत माहौल में चुनाव संपन्न कराया.

Also Read: डुमरांव सशक्त स्थायी समिति चुनाव में एक वोट से जीतीं भागमनी, आनंद और विजय भी बने सदस्य

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन