बक्सर: केसठ में परिवार नियोजन पखवाड़ा अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

सांकेतिक तस्वीर
बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. यह अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसका उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन के लाभों के बारे में जागरूक करना है.
Family Planning Fortnight Buxar : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन के लाभ और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दे रही हैं, ताकि छोटे और स्वस्थ परिवार के प्रति लोगों को प्रेरित किया जा सके.
Buxar News : 11 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा 11 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों के बारे में जागरूक कर रही है.
आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निभा रहीं अहम भूमिका
डॉ. विनय कुमार ने बताया कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और परिवार नियोजन के लाभों के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है. स्वास्थ्य कर्मी विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाकर लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
परिवार नियोजन सेवाएं आसानी से उपलब्ध
स्वास्थ्य विभाग ने पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाएं और संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. इसका उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा परिवारों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










