CBI की कार्रवाई से बक्सर के डाक विभाग में मचा हड़कंप, डाक अधीक्षक समेत तीन से पूछताछ; क्या है पूरा मामला?

Updated:
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पूछताछ करती जांच टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बक्सर डाक विभाग में अचानक छापा मारा है. वित्तीय लेनदेन और गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर डाक अधीक्षक कुमारी सरिता समेत तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर जिले में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से डाक विभाग के महकमे में जबरदस्त हड़कंप मच गया. वित्तीय लेनदेन और गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं से जुड़ी गोपनीय शिकायत के आधार पर दिल्ली से पहुंची सीबीआई की विशेष टीम ने बक्सर की डाक अधीक्षक कुमारी सरिता समेत तीन कर्मियों को हिरासत में ले लिया है. जांच एजेंसी की इस दबिश के बाद डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

विज्ञापन

प्रधान डाकघर में अचानक पहुंची सीबीआई टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम मंगलवार को गोपनीय तरीके से बक्सर पहुंची और सीधे प्रधान डाकघर पर धावा बोल दिया. टीम ने दफ्तर में प्रवेश करते ही सभी प्रमुख अनुभागों को अपने नियंत्रण में ले लिया और वित्तीय लेनदेन, डाक बचत योजनाओं, भुगतान पंजियों और अन्य संचिकाओं की बारीकी से जांच शुरू कर दी. घंटों चली इस पड़ताल के दौरान सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण फाइलों, डिजिटल रिकॉर्ड्स और दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया.

सर्किट हाउस में पूछताछ करती जांच टीम | Prabhat Khabar Network
सर्किट हाउस में पूछताछ करती जांच टीम | Prabhat Khabar Network

सर्किट हाउस में बंद कमरे में मैराथन पूछताछ

छापेमारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जांच टीम ने डाक अधीक्षक कुमारी सरिता के साथ दो अन्य संबंधित कर्मचारियों को हिरासत में लिया और सीधे जिला सर्किट हाउस ले गई. सर्किट हाउस में दोपहर करीब 12 बजे से ही तीनों अधिकारियों व कर्मियों से बंद कमरे में गहन पूछताछ की जा रही है. जांच अधिकारी वित्तीय अनियमितताओं, शिकायतों से जुड़े तथ्यों और जब्त दस्तावेजों का आमने-सामने मिलान कर रहे हैं.

सर्किट हाउस में पूछताछ करती जांच टीम | Prabhat Khabar Network
सर्किट हाउस में पूछताछ करती जांच टीम | Prabhat Khabar Network

वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है पूरा मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई डाक विभाग के अंतर्गत वित्तीय लेनदेन में हुई भारी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार से जुड़ी एक विशेष शिकायत के आधार पर की गई है. जांच टीम इस बात की तहकीकात कर रही है कि इस वित्तीय हेरफेर में किसकी क्या भूमिका रही और किन-किन स्तरों पर नियमों की अनदेखी की गई. हालांकि देर शाम तक सीबीआई के अधिकारियों की तरफ से इस कार्रवाई को लेकर कोई औपचारिक प्रेस बयान जारी नहीं किया गया था.

सर्किट हाउस में पूछताछ करती जांच टीम | Prabhat Khabar Network
सर्किट हाउस में पूछताछ करती जांच टीम | Prabhat Khabar Network

डाक महकमे में मची खलबली, जांच जारी

सीबीआई के अचानक हुए इस एक्शन के बाद स्थानीय डाक विभाग और प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. कर्मचारियों में गिरफ्तारी और आगे होने वाली संभावित कार्रवाई को लेकर भय का माहौल देखा जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और कागजी सत्यापन पूरा होने के बाद ही एजेंसी द्वारा पूरे मामले, लगे आरोपों और विधिक कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी.

Also Read: बक्सर के हेड पोस्ट ऑफिस में अचानक पहुंची CBI, डाक अधीक्षक समेत 3 हिरासत में; जानें क्या है पूरा मामला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन