बक्सर में हर मंगलवार चलेगा 'साइबर मंगलवार' अभियान, स्कूलों में छात्रों को मिलेगी ऑनलाइन सुरक्षा की ट्रेनिंग

Author Mritunjay singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बक्सर प्रशासन ने बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब हर मंगलवार को जिले के सभी विद्यालयों में 'साइबर मंगलवार' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आम जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है.

विज्ञापन

Cyber Tuesday Buxar : बक्सर में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी विद्यालयों में प्रत्येक मंगलवार "साइबर मंगलवार" कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं और आम लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा.

Buxar News : हर मंगलवार स्कूलों में चलेगा साइबर जागरूकता अभियान

शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम साहिला ने पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) को निर्देश दिया कि जिले के सभी विद्यालयों में नियमित रूप से "साइबर मंगलवार" कार्यक्रम आयोजित कराया जाए. इस दौरान छात्रों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी.

21 जुलाई को सभी स्कूलों में अनिवार्य होगा कार्यक्रम

जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 21 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले साइबर मंगलवार कार्यक्रम में जिले के सभी विद्यालयों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केवल छात्र-छात्राएं ही नहीं, बल्कि शिक्षक भी शामिल हों ताकि साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता फैल सके.

अधिकारी करेंगे निगरानी, शिविरों में भी मिलेगी जानकारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि साइबर मंगलवार के दौरान जिला स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. ये अधिकारी विद्यालयों और सहयोग शिविरों का निरीक्षण करेंगे तथा लोगों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे.

बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रशासन गंभीर

डीएम साहिला ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में बच्चों और युवाओं को शुरुआती स्तर से ही डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन सतर्कता के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है. प्रशासन का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना और उन्हें डिजिटल रूप से जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है.


विज्ञापन
Mritunjay Singh

लेखक के बारे में

By Mritunjay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन