विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता अभियान, महिलाओं के बीच बांटे गए सेनेटरी पैड

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं एवं अतिथि

कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं एवं अतिथि

Buxar News: बक्सर में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर महिला अधिकार इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में निःशुल्क सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए.

विज्ञापन

Buxar News (आशुतोष सिंह की रिपोर्ट): बक्सर में महिला अधिकार इकाई (माई) के तत्वावधान में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम सह सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन नगर के नई बाजार अंजनी तालाब परिसर में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता माई की जिला अध्यक्षा मीरा सिंह कुशवाहा ने की, जबकि संचालन अनन्या उपाध्याय ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ स्मिता शर्मा एवं गीता देवी मौजूद रहीं.

महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. वक्ताओं ने कहा कि मासिक धर्म को लेकर समाज में फैली झिझक और गलत धारणाओं को दूर करने की जरूरत है. अनन्या उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं को शर्म नहीं बल्कि स्वच्छता को प्राथमिकता देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

निःशुल्क सेनेटरी पैड का किया गया वितरण

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं के बीच निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए. साथ ही महिलाओं को नियमित रूप से सेनेटरी पैड के उपयोग और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन दुबे, किरण देवी, माधुरी देवी, कलावती देवी, बिंदु यादव एवं विभा पाण्डेय सहित कई महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Also Read: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा को लेकर सख्ती, जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन