Buxar News: पीड़ितों को न्याय दिलाना गर्व की बात, बक्सर विधिक सेवा सदन में नवनियुक्त क्लर्कों का प्रशिक्षण, दिया गुरुमंत्र

Published by : Vivek Ranjan Updated At : 17 May 2026 3:49 PM

विज्ञापन

Buxar News:बक्सर कोर्ट में नव नियुक्त लिपिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित नीचे जानिए पूरी खबर

विज्ञापन


Buxar News: (विष्णुदत्त द्विवेदी) बक्सर न्यायालय परिसर में नव नियुक्त लिपिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधिक सेवा सदन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झंब, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मनोज कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनीष कुमार शुक्ला तथा न्यायिक दंडाधिकारी सह नोडल अधिकारी चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

न्यायालय कर्मियों का व्यवहार तय करता है अदालत की गरिमा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि नवनियुक्त कर्मचारी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग देने हेतु इस सम्मानजनक सेवा से जुड़े हैं.

उन्होंने कहा कि समाज में पीड़ित और निराश लोग न्याय की उम्मीद लेकर न्यायालय पहुंचते हैं और उनकी पहली मुलाकात न्यायालय कर्मियों से होती है। ऐसे में कर्मचारियों का व्यवहार ही न्यायालय की साख एवं गरिमा को निर्धारित करता है.

प्रशिक्षण में कई न्यायालय कर्मी रहे उपस्थित

प्रशिक्षण कार्यक्रम में दर्जनों प्रशिक्षुओं के अलावा न्यायालय के कई कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त लिपिकों को न्यायालयीन कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों एवं व्यवहारिक पक्षों की जानकारी दी गई.

Also Read: नया मॉडल ब्लॉक भवन बनाने से पहले ध्वस्त कर दिया पुराना कार्यालय, दफ्तर ढूंढने में छूट रहा लोगों का पसीना

विज्ञापन
Vivek Ranjan

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन