बक्सर में झमाझम बारिश से केसठ के किसानों के खिले चेहरे, धान की रोपनी ने पकड़ी रफ्तार

Author Girish divedi|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
फोटो तैयार धान बिचड़ा की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

फोटो तैयार धान बिचड़ा की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है. लंबे इंतजार के बाद किसान तेजी से धान की रोपनी में जुट गए हैं. बारिश से खेतों में नमी आने से खेती का माहौल अनुकूल हो गया है.

विज्ञापन

Kesath Paddy Transplantation Buxar : बक्सर जिला के केसठ प्रखंड में हुई झमाझम बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है. लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब तेजी से धान की रोपनी में जुट गए हैं. बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आने के कारण खेती के लिए अनुकूल माहौल बन गया है.

Buxar News : 28.2 मिमी वर्षा से धान की खेती को मिला संजीवनी

प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम वर्मा ने बताया कि रविवार को केसठ में 28.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई. यह बारिश धान की खेती के लिए बेहद लाभदायक है. पर्याप्त वर्षा से खेतों में नमी बनी हुई है और किसानों की सिंचाई पर निर्भरता भी कम होगी.

25 प्रतिशत क्षेत्र में पूरी हुई रोपनी, लक्ष्य 1955 हेक्टेयर

कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष प्रखंड में 1955 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है. अब तक करीब 25 प्रतिशत क्षेत्र में धान की रोपनी पूरी हो चुकी है. विभाग का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहा तो शेष खेतों में भी जल्द रोपनी पूरी कर ली जाएगी.

खेतों में बढ़ी किसानों की चहल-पहल, मजदूरों के साथ जुटे खेती में

किसान पप्पू यादव, पिंटू दुबे, सोनू तिवारी और संजय कुमार ने बताया कि बारिश के बाद प्रखंड के विभिन्न गांवों में खेतों में रौनक लौट आई है. किसान मजदूरों के साथ मिलकर तेजी से धान की रोपनी कर रहे हैं, जिससे खेती का काम गति पकड़ चुका है.

कृषि विभाग की अपील, समय पर पूरी करें रोपनी

कृषि विभाग ने किसानों से मौसम का पूरा लाभ उठाते हुए समय पर धान की रोपनी पूरी करने और विभाग द्वारा अनुशंसित उन्नत किस्मों के बीज का उपयोग करने की अपील की है. इससे बेहतर उत्पादन मिलने की संभावना बढ़ेगी.


विज्ञापन
Girish Divedi

लेखक के बारे में

By Girish Divedi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन