राज्य बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए गोपालगंज की टीम बक्सर रवाना, डीएम ने बढ़ाया हौसला

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों को शुभकामना देते जिला पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज की अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टीम बक्सर में आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है. जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया.

विज्ञापन

Gopalganj News : बिहार जूनियर अंडर-13 एवं अंडर-15 राज्य बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए गोपालगंज की टीम बक्सर रवाना हो गई. 17 से 23 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के आठ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. रवाना होने से पहले जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

डीएम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले के लिए गौरव की बात होगी और खिलाड़ियों से आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए गोपालगंज का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

आठ खिलाड़ी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

गोपालगंज टीम में अंडर-13 एकल वर्ग में मेधांश कुमार और आयुष कुमार शामिल हैं. अंडर-13 युगल वर्ग में मेधांश कुमार और अजमत अली की जोड़ी हिस्सा लेगी. वहीं अंडर-15 एकल वर्ग में अनिमेष विनायक और दिविज शाश्वत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. अंडर-15 युगल वर्ग में अनिमेष विनायक और राज वत्स की जोड़ी अपनी चुनौती पेश करेगी.

बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव एवं बिहार बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष विजय कुमार राय भी मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास किया है और टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावक भी बक्सर गए हैं. जिले के खेल प्रेमियों ने भी टीम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन