बक्सर: केसठ में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का शुभारंभ, मेधा परीक्षा में सफल 40 छात्रों की शुरू हुई पढ़ाई

Author Girish divedi|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
फोटो केसठ स्थित सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय में उपस्थित अतिथि फोटो केसठ में कार्यक्रम में शामिल बच्चे व अन्य   | Prabhat Khabar Network

फोटो केसठ स्थित सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय में उपस्थित अतिथि फोटो केसठ में कार्यक्रम में शामिल बच्चे व अन्य | Prabhat Khabar Network

केसठ प्रखंड के सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन शुभारंभ किया. मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है, जिनकी पढ़ाई नियमित रूप से शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Kesath Saraswati Vidya Niketan Inauguration : बक्सर जिला के केसठ प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल केसठ परिसर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का रविवार को बिहार सरकार के मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से शुभारंभ किया. स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विद्या भारती एवं प्रबंधकारिणी समिति की सदस्य रीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान अतिथियों का गुलदस्ता देकर स्वागत और सम्मान किया गया.

Buxar News : 'शिक्षा हर बच्चे का अधिकार', अतिथियों ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विद्या भारती ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और इसमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यालय की शुरुआत क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी.

मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल 40 छात्रों का हुआ नामांकन

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका भावना कुमारी ने बताया कि मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालय में किया गया है. नामांकित विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी शैक्षणिक सुविधाएं और अन्य आवश्यक लाभ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.

आदर्श विद्यालय को बताया शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने आदर्श विद्यालय की शुरुआत को क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा.

अधिकारी, शिक्षक और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर उमेश कुमार, विपुल चौबे, रंजु कुमारी, मुहम्मद मुमताज सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Girish Divedi

लेखक के बारे में

By Girish Divedi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन