झमाझम बारिश से जिले में लुढ़का पारा, फसल को मिली संजीवनी

Updated:
विज्ञापन
weather

सांकेतिक तस्वीर

Buxar News: बक्सर में शुक्रवार की सुबह जिले भर में झमाझम बारिश शुरू होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है. बीते सप्ताह से बक्सर का अधिकतम तापमान 43°C के आसपास चल रहा था. लोग भीषण लू और उमस से बेहाल थे. लेकिन शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हल्की आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हुई. साथ ही यह प्री-मानसून बारिश खेतों की जुताई के लिए भी फायदेमंद है. कई किसानो को पटवन के लिए बोरिंग पर निर्भरता कम होगी.

विज्ञापन

Buxar News:(आशुतोष सिंह) बक्सर में शुक्रवार की सुबह जिले भर में झमाझम बारिश शुरू होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है. इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, लेकिन शहरी क्षेत्र में काम पर निकल रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बीते सप्ताह से बक्सर का अधिकतम तापमान 43°C के आसपास चल रहा था. लोग भीषण लू और उमस से बेहाल थे. लेकिन शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हल्की आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हुई. मौसम विभाग के अनुसार सुबह सात बजे तापमान 25°C दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 74% से ऊपर पहुंच गयी. रात 28-29°C पर चल रहा पारा सुबह-सुबह 25°C तक लुढ़क गया. इससे पूरे जिले में गर्मी से राहत महसूस की गई. दिन में भी अधिकतम तापमान 32°C के आसपास रहने का अनुमान है. हालांकि दो दिनों तक जिले के लोगों को गर्मी से राहत रहेगी. इसके बाद न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान के बीच अंतर काफी कम हो जाएगा. जिससे गर्मी के कारण लोगों की समस्या फिर बढ़ेगी.

सब्जी की फसल को होगा फायदा, बढ़ेगा उत्पादन

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो यह बारिश सब्जी की फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी. जिले में इन दिनों भिंडी, कद्दू, परवल और बैगन की फसल खेतों में लगी है. बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है जिससे पौधों को नया जीवन मिला है. साथ ही यह प्री-मानसून बारिश खेतों की जुताई के लिए भी फायदेमंद है. कई किसानो को पटवन के लिए बोरिंग पर निर्भरता कम होगी.

अगले दो-तीन दिनों तक कम रहेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो अगले 2-3 दिन बक्सर में तापमान में कमी बनी रहेगी. मौसम अगले दो दिनों तक शुष्क बना रहेगा. इससे तापमान 35°C के आसपास ही रहेगा. पिछले महीने भी जिले में आंधी-बारिश से मौसम सुहावना हुआ था. शहर में रोजमर्रा के कामों पर असर पड़ा.

मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को मिली राहत

मौसम में आये बदलाव से लोगों को राहत मिली है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठी नमी वाली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव आया है. अगले 24 से 48 घंटे तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. बारिश के बाद बाजारों, सड़कों और खेतों में ठंडक का अहसास हुआ. हालांकि, तेज आंधी के कारण कुछ जगहों पर पेड़ की डालियां टूटने और बिजली के तारों में टूटने की सूचना है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मई के अंत में इस तरह की बारिश और ठंडी हवा ने गर्मी के तेवर ढीले कर दिये हैं.

Also Read:बक्सर में आंधी-बारिश का असर, ब्रह्मपुर-नैनीजोर मार्ग पर पेड़ गिरने से जाम; घंटो ठप रहा यातायात

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन