Buxar News: सरकारी विद्यालयों में दो मई तक बांटी जायेगी पुस्तकें

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: सरकारी विद्यालयों में दो मई तक बांटी जायेगी पुस्तकें

जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र-2025-26 की कक्षाओं के संचालन को ले 2 मई तक विशेष अभियान चलाकर पाठ्य पुस्तक वितरण करने को निर्देश दिया गया है

विज्ञापन

बक्सर

. जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र-2025-26 की कक्षाओं के संचालन को ले 2 मई तक विशेष अभियान चलाकर पाठ्य पुस्तक वितरण करने को निर्देश दिया गया है. जिससे कक्षाएं नियमित संचालित हो सकें. ज्ञात हो कि जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में 1 अप्रैल से ही शैक्षणिक कक्षाएं प्रारंभ कर दी गयी है. इस क्रम में बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लि० द्वारा राज्य के सभी प्रखंड संसाधन केन्द्रों पर समग्र शिक्षा 2025-26 के अंतर्गत वर्ग 1 से 8 तक की पाठ्य पुस्तकें पहुंचा दी गयी है. इसको देखते हुए अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है कि आप सुनिश्चित हो लें कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा पुस्तकें विद्यालयों तक पहुंचा दी गयी है. इन पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्य 28 अप्रैल से 2 मई तक हर हाल मे पुस्तकों का वितरण कराने का निर्देश दिया है. 2 मई तक राज्य के सभी विद्यालयों में प्रासंगिक पाठ्य पुस्तकों का वितरण समारोह का आयोजन कर किया जायेगा. समारोह में बच्चों के माता, पिता, अभिभावकों को और अन्य जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनकी उपस्थिति में पाठ्य पुस्तक वितरण करने को लेकर निर्देशित किया गया है. इस दौरान पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता को भी देख लेने के लिए निर्देशित किया गया. यदि पाठ्यक्रम के पुस्तक गुणवत्ता के मानक के अनुरूप न हो तो इसकी सूचना भी जिला मुख्यालय एवं बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लि०, पटना को अविलम्ब देने के लिए निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन