बक्सर में मंत्री दीपक प्रकाश ने पंकज कुशवाहा के पिता को दी श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण कर लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
Deepak Prakash

Bihar News: बक्सर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

Bihar News:(मृत्युंजय सिंह) बक्सर में गुरुवार को रूपसागर गांव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता पंकज कुशवाहा के पिता स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के श्राद्धकर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, जिला पार्षद अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही, केसठ प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह, पूर्व जिला पार्षद भारत मिश्रा, दीनानाथ ठाकुर, धन जी मुखिया, बबन कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, अमरजीत पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

मंत्री दीपक प्रकाश ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की. स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह सिंचाई विभाग में वरीय लेखा लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है.

जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय भागीदारी

श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने स्वर्गीय सिंह के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को याद किया. डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बंटी शाही ने इस अवसर पर मंत्री दीपक प्रकाश का गर्मजोशी से स्वागत किया.

पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया. इस पहल के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया कि जीवन के साथ प्रकृति संरक्षण भी आवश्यक है और हर आयोजन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को शामिल किया जाना चाहिए. रूपसागर में आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा न केवल दिवंगत आत्मा को सम्मान देने का अवसर बनी, बल्कि इसमें सामाजिक एकता, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देखने को मिला.

Also Read:कड़ी सुरक्षा के बीच सासाराम में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, एसडीएम ने संभाली कमान

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन