Bihar Bhumi: 31 दिसंबर तक अपलोड करें आवेदन, राजस्व महाभियान पर नया आदेश हुआ जारी, देखिये लेटेस्ट अपडेट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Dec 2025 6:32 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Bhumi: राजस्व विभाग के आदेश के मुताबिक 20 नवंबर तक सभी आवेदनों को अपलोड करना था, ताकि आगे की जांच और एग्जीक्यूशन की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके. लेकिन अधिकांश अंचलों में अमीन और राजस्व कर्मियों की कमी और टेक्निकल बाधाओं के कारण अपलोड की गति काफी धीमी रही.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बक्सर में राजस्व महाभियान के तहत मिले आवेदनों के अपलोड और एग्जीक्यूशन कार्य में विभाग की रफ्तार बेहद धीमी है. जिले में इस महाभियान के दौरान कुल 101434 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसे 20 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर देना था. लेकिन विभागीय लक्ष्य के विपरीत, 12 दिसंबर तक महज 50082 आवेदन ही अपलोड हो सके हैं, जो कुल प्राप्त आवेदनों का लगभग 50 प्रतिशत है.

क्या है प्रक्रिया और चुनौती

इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 31 दिसंबर तक हर हाल में सौ प्रतिशत आवेदन अपलोड कर दिये जाएं. देरी पर संबंधित कर्मियों से जवाबदेही तय करने की बात भी कही जा रही है. आवेदनों का अपलोड होना सिर्फ पहला चरण है. इसके बाद हर एक आवेदन को राजस्व कर्मचारियों द्वारा कागजों की जांच, स्थल निरीक्षण, आपत्तियों को निपटाना और अंतिम सुनवाई की प्रक्रिया से गुजरना होता है.

कई आवेदकों ने आवेदन के समय आवश्यक डॉक्यूमेंट नहीं दिए हैं, जिसकी पूर्ति सुनवाई के दौरान करानी होगी. इस कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त भार बढ़ रहा है. एक-एक आवेदन की जांच में समय लगना स्वाभाविक है, लेकिन आवेदनों की संख्या बहुत अधिक होने से यह प्रक्रिया और भी चुनौतीपूर्ण बन गयी है.

31 मार्च तक करना है सभी आवेदनों का एग्जीक्यूशन

विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 मार्च तक सभी आवेदनों का हर हाल में एग्जीक्यूशन करना है. यह लक्ष्य बड़े पैमाने पर मानवीय संसाधन और समय की मांग करता है. यदि वर्तमान गति से कार्य चलता रहा, तो तय समय सीमा में सभी फाइलों का निबटारा करना कठिन होगा. विभाग का दावा है कि अब अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती और सघन निगरानी से काम की गति तेज की जायेगी. कई अंचलों में अधिकारियों द्वारा दैनिक समीक्षा भी शुरू कर दी गयी है.

जिले के हजारों आवेदक अपनी जमीन से जुड़े मामलों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं. ऐसे में अपलोडिंग और एग्जीक्यूशन कार्य में तेजी लाना विभाग के लिए अत्यावश्यक है. राजस्व महाभियान का उद्देश्य आम लोगों को समयबद्ध रूप से न्याय और समाधान प्रदान करना है, लेकिन धीमी प्रगति से यह उद्देश्य प्रभावित होता दिख रहा है. अब देखना यह है कि विभाग निर्धारित नयी समय सीमाओं के भीतर लक्ष्य को पूरा कर पाता है या नहीं.

अब तक 51082 आवेदन किये गये हैं अपलोड

राजस्व महाभियान में कुल 101434 आवेदन प्राप्त हुए थे. इन सभी आवेदनों को 20 नवंबर तक अपलोड करना था. लेकिन आज तक 51082 आवेदन ही अपलोड किये गये हैं. विभागीय जानकारी के अनुसार 20 नवंबर तक आवेदनों के अपलोड नहीं होने के कारण 31 दिसंबर तक हर हाल में अपलोड करने के लिए सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है.

प्राप्त आवेदनों को हर हाल में 31 मार्च तक एग्जीक्यूट करना है. लेकिन सवाल यह है कि 12 दिसंबर तक 50 फीसदी आवेदन अपलोड किये गये हैं. अपलोड होने के बाद एक-एक आवेदन को जांच कर राजस्व कर्मचारी को सुनवाई करनी है, चाहे आवेदन करते समय जो कागजात नहीं दिये गये उसे लेकर आवेदन को निष्पादित करना है.

बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्राप्त आवेदनों और अपलोडिंग की स्थिति अलग-अलग रही. बक्सर में 15346 आवेदन आए, जिनमें से 5752 अपलोड हुए, जबकि चौसा में 6939 में से 3572 अपलोड किए गए. इटाढ़ी में 7728 में से 2883 और राजपुर में 16120 में से 5633 आवेदन अपलोड हुए.

नावानगर में 12205 में से 8376, डुमरांव में 9758 में से 7508 और केसठ में 2880 में से 2216 अपलोड पूरे किए गए. चौगाई में 3273 में से 1792 और ब्रह्मपुर में 8356 में से 6414 अपलोड हुए. चक्की में 2952 में से 1116 और सिमरी में 15877 में से 5820 आवेदन अपलोड किए जा सके हैं.

इसे भी पढ़ें: EOU Raid in Patna: बैंक कर्मी की राइस मिल पर EOU का छापा, 40 लाख नकद और कई दस्तावेज जब्त

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन