ePaper

सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, डुमरांव व नया भोजपुर में अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

Updated at : 22 Jan 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, डुमरांव व नया भोजपुर में अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

डुमरांव व नया भोजपुर थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है.

विज्ञापन

डुमरांव. डुमरांव व नया भोजपुर थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. त्योहार के मद्देनजर गुरुवार की शाम अनुमंडल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ पोलत्स कुमार तथा डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने किया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर शक्ति द्वार, राजगढ़ चौक, गोला रोड सहित शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. वहीं नया भोजपुर में थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला. पूजा समितियों से सीधी बातचीत, लाइसेंस की जांच : फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न सरस्वती पूजा समितियों के पदाधिकारियों से संवाद किया और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी. इस दौरान कई पूजा पंडालों में लाइसेंस की भी जांच की गयी. अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना वैध लाइसेंस के प्रतिमा स्थापना की अनुमति नहीं दी जायेगी. जिन समितियों के कागजात अधूरे पाए गए, उन्हें तुरंत दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया. नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी. शनिवार को ही होगा विसर्जन अनिवार्य : एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि इन दिनों पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में विधि-व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने साफ कहा कि सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन हर हाल में निर्धारित तिथि, यानी मंगलवार 24 तारीख को ही किया जायेगा. किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन