Buxar News: 10 स्वच्छता साथियों को दिया नियुक्तिपत्र

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: 10 स्वच्छता साथियों को दिया नियुक्तिपत्र

नगर परिषद द्वारा गुरुवार को 10 स्वच्छता साथियों को स्वच्छ भारत मिशन शहरी टू के तहत कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया

विज्ञापन

डुमरांव

. नगर परिषद द्वारा गुरुवार को 10 स्वच्छता साथियों को स्वच्छ भारत मिशन शहरी टू के तहत कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया. स्वच्छता साथियों को कचरा प्रबंधन और स्वच्छता जागरूकता के लिए नियुक्त किया गया है. स्वच्छता साथियों को नियुक्ति पत्र ईओ मनीष कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुमित गुप्ता, उपसभापति विकास ठाकुर धन जी, विजय कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी राजीव रंजन, शहर प्रबंधक स्तुति कुमारी के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता साथियों को कचरा प्रबंधन और स्वच्छता जागरूकता के लिए इन्हें नियुक्त किया गया है. स्वच्छता साथी नगर के घर-घर जाकर साफ सफाई के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे. स्वच्छता साथियों की नियुक्ति स्वच्छ भारत मिशन शहरी टू के तहत अपशिष्ट प्रबंधन कार्य के लिए की गयी है. उन्होंने बताया कि स्वच्छता साथियों को लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और कचरा प्रबंधन में मदद करने का काम सौंपा गया है. स्वच्छता साथी की बहाली के लिए पहले से ही प्रकिया के तहत आवेदन लिए गए थे. इसी आधार पर इन लोगों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र दिया गया. यह लोग विशेष तरह से नगर में साफ सफाई की व्यवस्था पर ध्यान रखेंगे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन