ePaper

buxar news : आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच घंटे तक एनएच रखा जाम, एसपी के आश्वासन पर हटे लोग

Updated at : 18 Jan 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news : आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच घंटे तक एनएच रखा जाम, एसपी के आश्वासन पर हटे लोग

buxar news : दुष्कर्म के आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे लोग

विज्ञापन

buxar news : नावानगर. प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर ग्रामीणों ने एनएच 319 को महुअरी के पास जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ सभी को फांसी की सजा दिलाने, पीड़ित परिवार के लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने तथा पीड़िता को मुआवजा समेत कई मांगों को लेकर सड़क जाम किया गया है. जाम की सूचना पर पहुंचे स्थानीय विधायक राहुल सिंह, एसडीपीओ पोलस्त कुमार द्वारा लोगों को समझाया गया, पर सभी एसपी को बुलाने पर अड़े थे. एसपी शुभम आर्य के आश्वासन पर पांच घंटे बाद जाम हटा. एसपी ने लोगों को आश्वस्त किया की फरार दोनों आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. साथ एसपी ने स्कूल के समय में छात्राओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की बात सोनवर्षा थानाध्यक्ष को कहा. जाम सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक रहा. पांच घंटे के जाम के दौरान सड़क के दोनों किनारे गाड़ियों का लाइन लगी रही. जाम में ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक अजित कुशवाहा, नावानगर प्रमुख अंकित कुमार, नावानगर पूर्वी जिला परिषद सदस्य राजू यादव, केसठ मुखिया अरविंद यादव, राजद नेता सतेंद्र सिंह, मणिया पैक्स अध्यक्ष नीरज सिंह समेत कई लोग शामिल रहे. एसपी ने घटनास्थल पर जाकर दुष्कर्म मामले की जानकारी ली. इसके बाद सोनवर्षा थाने पहुंच कर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन