ePaper

जमीन पर कब्जा करने का आरोप, डीएम से लगायी गुहार

Updated at : 19 Jan 2026 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा करने का आरोप, डीएम से लगायी गुहार

इस जमीन को अपनी पुश्तैनी भूमि बताते हुए कहा कि यह मामला कोर्ट में है, फिर भी उस पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है.

विज्ञापन

बक्सर. शहर के सोहनी पट्टी के रहनेवाले सुदामा उपाध्याय ने डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह के साथ डीएम से मिलकर जिला मुख्यालय के बाइपास रोड स्थित नया बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप के पीछे स्थित जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर हो रहे निर्माण पर रोक लगाने की गुहार लगायी है. उन्होंने इस जमीन को अपनी पुश्तैनी भूमि बताते हुए कहा कि यह मामला कोर्ट में है, फिर भी उस पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है. पूर्व विधायक के साथ प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2016 में उनकी माताजी के नाम पर फर्जी स्वीकृति पत्र और अंगूठा का निशान लेकर जमीन की बिक्री दिखायी गयी है, जबकि उनकी माताजी का निधन 30 नवंबर 2013 को ही हो चुका है. इस संबंध में सिविल कोर्ट बक्सर में मामला दर्ज कराया गया, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 467 व 471 के तहत संज्ञान लिया गया है. इसके बावजूद अवैध कब्जा व निर्माण जारी है. केस दर्ज होने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने निर्माण पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान की मांग की. प्रेसवार्ता में आरोप लगाया गया कि लालगंज मौजा में सोहनीपट्टी निवासी राजनकांत उपाध्याय की जमीन पर भी कब्जा किया गया है. पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि कार्रवाई नहीं होने से भूमि माफियाओं का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है और लोग परेशान हैं. जिला अधिकारी, बक्सर से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन