Buxar News: आहर, पोखर, तालाब और पइन को किया जायेगा अतिक्रमणमुक्त

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jan 2025 9:17 PM

विज्ञापन

Buxar News: जल-जीवन-हरियाली योजना को लेकर उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय परिसर के सभागार हाल में अधिकारियों की बैठक हुई

विज्ञापन

बक्सर

. जल-जीवन-हरियाली योजना को लेकर उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय परिसर के सभागार हाल में अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल-जीवन-हरियाली अभियान की महत्वाकांक्षी अभियान को लेकर जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से कारगर ढंग से निपटने, पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने, पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने, वन आच्छादन को बढावा देने के लिए 11 अवयवों की कार्य योजना तैयार की गयी है.

जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर डीडीसी ने की बैठक

जिससे कि अनियमित वर्षापात, ग्लोबल वार्मिंग, बाढ व सुखर तथा पर्यावरणीय असंतुलन जैसे विभिन्न आपदाओं से निपटा जा सकें. इसी के मद्देनजर सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर दिया गया है. सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं यथा तालाब, पोखर, आहर व पइन का जीर्णोद्धार करने, सार्वजनिक कुंओं को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार करने, समेत सार्वजनिक कुंओं/चापाकलों के किनारे सोख्ता/रिचार्ज/अन्य जल संचयन संरचना का निर्माण पर बल दिया गया. साथ ही साथ छोटी-छोटी नदियों/नालों में एवं पहाड़ी क्षेत्रों के जल संग्रहण क्षेत्रों में चेकडैम एवं जल संचयन के अन्य संरचनाओं का निर्माण करने, नए जल स्रोतों का सृजन एवं अधिशेष नदी जल क्षेत्र से जल की कमी वाले क्षेत्रों में जल ले जानाभवनों में छत-वर्षा जल संचयन की संरचना का निर्माण करने समेत पौधशाला सृजन एवं सघन वृक्षारोपण पर भी जोर दिया गया. बैठक में डीआरडीए के निदेशक अरविंद कुमार सिंह, मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप मौर्या समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन