रविवार को निकली धूप लोगों को मिली राहत

Updated at : 09 Jan 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
रविवार को निकली धूप लोगों को मिली राहत

घाटी में बर्फबारी से बढ़ेगी कनकनी बक्सर : रविवार को दिन में अच्छी धूप हुई, जिससे लोगों ने ठंड से राहत ली. पिछले कुछ दिनों से पूरे दिन कोहरे और अच्छी धूप नहीं होने के कारण ठंड से लोग परेशान थे. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया […]

विज्ञापन

घाटी में बर्फबारी से बढ़ेगी कनकनी

बक्सर : रविवार को दिन में अच्छी धूप हुई, जिससे लोगों ने ठंड से राहत ली. पिछले कुछ दिनों से पूरे दिन कोहरे और अच्छी धूप नहीं होने के कारण ठंड से लोग परेशान थे. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हर दिन कुछ घंटों के अंतराल पर ही मौसम बदल रहा है. ऐसे में ठंड से बीमार पड़नेवालों की संख्या भी बढ़ी है. बहरहाल, लोग मौसम की नजाकत को देखते हुए बच्चों और बुढ़ों को काफी सुरक्षित रख रहे हैं. सुबह शीतलहर,
दोपहर तेज धूप, तो रातों को तेज हवा के बीच कंपकंपाती ठंड झेलने को लोग मजबूर हैं. दिन रात के तापमान दोगुना से भी अधिक अंतर बना हुआ है. इससे लोगों को एक ही दिन में सर्दी गरमी से स्वास्थ संबंधी पेरशानी भी हो रही है. मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें, तो पहाड़ी घाटों में बर्फबारी से यहां भी ठंड तेज हो सकती है. आगामी पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी. वहीं, चार दिनों से घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन