आधा दर्जन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द

Updated at : 05 Jan 2017 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
आधा दर्जन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द

स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री. कोहरे के चलते 30 की स्पीड से चल रही है पटना-कोटा एक्सप्रेस बक्सर : कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल धीमी हो गयी है. इससे लगातार दो […]

विज्ञापन

स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री.

कोहरे के चलते 30 की स्पीड से चल रही है पटना-कोटा एक्सप्रेस
बक्सर : कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल धीमी हो गयी है. इससे लगातार दो हफ्ते से छाये रहे घने कोहरे व धुंध की चादर से पटना से कोटा जानेवाली पटना-कोटा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 25 घंटे की देरी से चल रही है. मंगलवार को आनेवाली पटना कोटा एक्सप्रेस दोपहर को दो बजे आनेवाली पटना-कोटा एक्सप्रेस बुधवार शाम करीब चार बजे पहुंची. वहीं कोटा से चलकर पटना आनेवाली कोटा-पटना भी अपने निधार्रित समय से करीब 32 घंटे की देरी से चल रही है. साथ ही तूफान एक्सप्रेस
, फरक्का एक्सप्रेस, पंजाब मेल, हिमगिरी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 20 घंटे की देरी से चल रही है. ट्रेनों की देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. रेलवे प्रशासन की ओर से देरी से चल रही ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों के लिए किसी तरह के अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं हुई है, जिससे बच्चे, बूढ़े व महिलाओं को ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. अनेक लोगों ने जहां प्रतीक्षालय में ही किसी तरह ट्रेनों का इंतजार किया तो वहीं कोई पुल के नीचे ठंड से बचने के लिए दुबकता दिखाई दे रहा है. आलम यह है कि ठंड के साथ-साथ यात्रियों को ट्रेनों की देरी से हो रही परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है. वहीं रेलवे ने पटना-मुगलसराय रेलखंड के लगभग आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया है.
ये ट्रेनें रहीं रद्द
घने कोहरे के चलते रेलवे ने पटना-मुगलसराय रेलखंड के लगभग आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया है. रेलवे सूत्रों की माने तो समय से रैक नहीं पहुचने के चलते इन ट्रेनों को रद्द किया गया है. अगर ट्रेनें अपने निधार्रित समय से नहीं चलती हैं, तो ट्रेनों को रद्द किया जाता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डाउन में आनेवाली उपासना एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और नाथ ईस्ट एक्सप्रेस को रद्द किया गया है. वहीं अप में आनेवाली हावड़ा- अमृतसर एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, नाथ इस्ट एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस को मंगलवार को रद्द किया गया है. इन ट्रेनों को समय से रैक नहीं पहुंचने के चलते रद्द किया गया है.
डाउन की ट्रेनें समय
कोटा-पटना एक्सप्रेस 30 घंटा
महानंद एक्सप्रेस 23 घंटा
फरक्का एक्सप्रेस 19 घंटा
पंजाब मेल 18 घंटा
तूफान एक्सप्रेस 18 घंटा
हिमगिरी एक्सप्रेस 17 घंटा
अप की ट्रेनें समय
पटना-कोटा एक्सप्रेस 25 घंटा
श्रमजीवी एक्सप्रेस 08 घंटा
हिमगिरी एक्सप्रेस 07 घंटा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन