बक्सर : 4 साल की बच्ची के साथ नाबालिग बच्चों ने किया गैंगरेप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2017 10:56 AM
बक्सर : बक्सर जिले के बगेन थाना क्षेत्र में एक छोटी सी बच्ची के साथ नाबालिग उम्र के तीन बच्चों द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. यह जिले का अपनी तरह का पहला मामला है, जिसमें सभी आरोपी नाबालिग हैं. जानकारी के मुताबिक चार साल की बच्ची अपने दरवाजे […]
बक्सर : बक्सर जिले के बगेन थाना क्षेत्र में एक छोटी सी बच्ची के साथ नाबालिग उम्र के तीन बच्चों द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. यह जिले का अपनी तरह का पहला मामला है, जिसमें सभी आरोपी नाबालिग हैं. जानकारी के मुताबिक चार साल की बच्ची अपने दरवाजे के पास बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी एक आठ साल की उम्र के बच्चे ने उसे बहलाकर अपने घर ले गया. घर ले जाकर तीन बच्चों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. तीनों बच्चे, बच्ची के पड़ोसी बताये जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में मामला जब पंचायत में पहुंचा, तो पंचायत भी इस घटना को सुनकर सकते में आ गयी. मामला पंचायत में नहीं सुलझने पर बच्ची की मां ने तीनों लड़कों पर पुलिस में मामला दर्ज कराया है.
बताया जा रहा है कि डरी-सहमी बच्ची ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी. बाद में पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है. वहीं स्थानीय पुलिस नाबालिगों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. घटना के बाद से गांव में तनाव है और लोग तरह-तरह की चर्चायें कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
स्थानीय लोगों की मानें तो नाबालिगों ने हाथ-पैर बांधकर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद मोबाइल पर उसका वीडियो भी बनाया. बताया जा रहा है कि बच्ची को घर में ले जाते कुछ लड़कों ने देख लिया था, उन्होंने ने ही परिजनों को इसकी सूचना दी. बाद में घर का दरवाजा खोलकर देखने पर पता चला कि बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए हैं और वह दर्द से कराह रही है. बच्ची शारीरिक रूप से दिव्यांग बतायी जा रही है. दुष्कर्म की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










