बक्सर को मिले 34 नए राजस्व कर्मचारी, 17 जुलाई तक ज्वाइन नहीं किया तो होगी कार्रवाई
समाहरणालय बक्सर
बक्सर जिले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 34 नए राजस्व कर्मचारियों की तैनाती की है। सभी कर्मियों को 17 जुलाई तक नए पद पर योगदान देना अनिवार्य है।
Buxar New Revenue Employees Transfer : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य स्तरीय संवर्ग नियमावली-2025 के तहत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर के 3,268 राजस्व कर्मियों का स्थानांतरण किया है. इस आदेश के तहत बक्सर जिले को दो महिला कर्मियों समेत 34 नए राजस्व कर्मचारियों की पदस्थापना मिली है. सभी स्थानांतरित कर्मियों को 17 जुलाई तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना अनिवार्य होगा.
Buxar News : बक्सर में 34 नए राजस्व कर्मियों की तैनाती
14 जुलाई को अपर सचिव डॉ. महेन्द्र पाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार लोकहित और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है. बक्सर जिले में नियुक्त 34 कर्मियों में भोजपुर जिले के सबसे अधिक 22 कर्मचारी शामिल हैं. इसके अलावा कैमूर से 4, रोहतास से 5 तथा बक्सर, पटना और पूर्णिया से एक-एक कर्मचारी की पदस्थापना की गई है.
अंचल अधिकारियों को दिए गए निर्देश
विभाग ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल विरमित कर प्रभार प्रतिवेदन जिला मुख्यालय भेजें. वहीं सभी जिलाधिकारी और अपर समाहर्ता को एक सप्ताह के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है.
17 जुलाई तक ज्वाइनिंग नहीं की तो होगी कार्रवाई
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई स्थानांतरित कर्मचारी 17 जुलाई तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान नहीं देता है, तो उसे स्वतः विरमित माना जाएगा. ऐसे मामलों में संबंधित कर्मियों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए