बक्सर में 22 जुलाई को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 25 से ज्यादा कंपनियां देंगी 2 हजार युवाओं को नौकरी
सांकेतिक तस्वीर
बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 22 जुलाई को एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। 25 से अधिक कंपनियां करीब 2 हजार पदों पर ऑन-स्पॉट चयन करेंगी, साथ ही स्वरोजगार योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी।
Buxar Rozgar Mela 2026 : बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. 22 जुलाई को संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस में एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा. मेले में 25 से अधिक निजी कंपनियां भाग लेंगी और करीब 2 हजार पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट चयन करेंगी.
Buxar News : 25 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने बताया कि बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 25 से अधिक कंपनियां अपनी चयन प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर नियुक्ति करेंगी.
एक ही स्थान पर मिलेगा रोजगार का मौका
मेले में शामिल होने वाले युवाओं को अपनी योग्यता और पसंद के अनुसार विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन और इंटरव्यू देने का अवसर मिलेगा. चयन प्रक्रिया पूरी तरह संबंधित कंपनियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार की जाएगी.
जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा
रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आना होगा, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
स्वरोजगार की भी मिलेगी जानकारी
रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी. अभ्यर्थियों को व्यवसायिक मार्गदर्शन देकर रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर विकल्पों से अवगत कराया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए