बक्सर में समाजसेवी गंगाजली देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच किया गया अन्न वितरण

Author Ashutosh Singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
बच्चों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्य मां के सान्निध्य में ही विकसित होते हैं: डॉ रमेश कुमार

फोटो संगोष्ठी में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

बक्सर के चरित्रवन में समाजसेवी गंगाजली देवी की तीसरी पुण्यतिथि पर स्मृति ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जरूरतमंदों को अन्न वितरण भी किया गया.

विज्ञापन

Gangajali Devi Tribute Program Buxar : बक्सर के चरित्रवन स्थित ऐप्टेक परिसर में स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट एवं स्मृति कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी स्वर्गीय गंगाजली देवी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ जरूरतमंदों के बीच अन्न वितरण भी किया गया.

Buxar News : पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय गंगाजली देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

'मां समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति'

'परिवार एवं समाज की धुरी-मां' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि मां परिवार की आधारशिला होने के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति होती है. उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास मां के सान्निध्य में ही होता है.

मातृशक्ति के सम्मान का लिया संकल्प

दया शंकर ओझा ने भारतीय संस्कृति में मां के सर्वोच्च स्थान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें परिवार की प्रथम गुरु बताया. वहीं डॉ. उषा कुमारी ने स्वर्गीय गंगाजली देवी के जीवन को सादगी, सेवा और पारिवारिक मूल्यों का आदर्श बताया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मातृशक्ति के सम्मान और संस्कारित समाज के निर्माण का संकल्प लिया.

जरूरतमंदों के बीच किया गया अन्न वितरण

संगोष्ठी के बाद जरूरतमंद लोगों के बीच अन्न वितरण किया गया. कार्यक्रम में अजीत चौबे, रोहित सिंह, विवेक आनंद, राजेंद्र सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं, युवा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Ashutosh Singh

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन