डाकघरों में मिलेगी दाल व चीनी, जमाखोरी पर नकेल

Published at :03 Nov 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
डाकघरों में मिलेगी दाल व चीनी, जमाखोरी पर नकेल

सामान पहुंचाने के लिए डाकघरों में खोला जायेगा रिटेल काउंटर बक्सर : जल्द ही जिले के सभी डाकघरों में चीनी उपलब्ध होगा. इसके साथ ही केंद्र सरकार डाकघर के माध्यम से रोजमर्रा में इस्तेमाल होनेवाली चीजों को लोगों तक पहुंचाने पर विचार कर रही है. विभागीय सूत्रों के अनुसार खाद्यान्नों के जमाखोरी पर नकेल कसने […]

विज्ञापन

सामान पहुंचाने के लिए डाकघरों में खोला जायेगा रिटेल काउंटर

बक्सर : जल्द ही जिले के सभी डाकघरों में चीनी उपलब्ध होगा. इसके साथ ही केंद्र सरकार डाकघर के माध्यम से रोजमर्रा में इस्तेमाल होनेवाली चीजों को लोगों तक पहुंचाने पर विचार कर रही है. विभागीय सूत्रों के अनुसार खाद्यान्नों के जमाखोरी पर नकेल कसने और मूल्यों पर नियंत्रण रखने के लिए अब डाकघरों में रिटेल काउंटर खोले जायेंगे.
इससे पहले केंद्र सरकार की पहल पर डाकघरों में ऋषिकेश व गंगोत्री के गंगा जल को जनता पहुंचाया. इसकी सफलता के बाद सरकार ने डाकघरों में दालों के लिए रिटेल काउंटर खोले. लेकिन, दालों की आपूर्ति फिलवक्त बक्सर जिले में नहीं है. इसके बाद अब डाकघरों में अब चीनी की आपूर्ति की जायेगी ताकि लोग इसे आसानी से खरीद सके. संभवत: अगले वित्तीय वर्ष तक यहां भी रिटेल काउंटर खुल जायेगा. जहां लोगों को चना दाल, उड़द दाल व चीनी उपलब्ध करायी जायेगी.
दाल की किमतों का हो चुका है निर्धारण : जहां सरकार ने दाल की किमतों का निर्धारण कर लिया है. वहीं, चीनी के मुल्य के निर्धारण पर विचार चल रहा है.
सूत्रों के अनुसार डाकघर में लोगों को 66 रुपये में अरहर दाल और 82 रुपये किलो की दर से उड़द दाल उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही, दाल व चीनी की किमतों में वृद्धि पर भी नियंत्रण रखा जायेगा. डाकघर अब धीरे-धीरे डिपार्टमेंटल स्टोर का रूप लेगा. आगामी कुछ वर्षों में उपभोक्ताओं को जरूरत की सारी चीजें डाकघर में उपलब्ध हो जायेंगी. इसका खाका विभागीय अधिकारियों ने तैयार कर रहे हैं. फिलहाल डाकघर में दर्जनों सेवाएं मिल रही हैं और सामग्री का वितरण भी पोस्ट ऑफिस से हो रहा है.
काउंटर खोलने से पहले बनाना होगा गोदाम : जहां एक ओर सरकार ने रिटेल काउंटर खेलने का निर्णय लिया है. वहीं, विभागीय अधिकारियों को सामानों के रख-रखाव की चिंता अभी से सताने लगी है. विभागीय सूत्रों के अनुसार रिटेल काउंटर खोलने से पूर्व सामान की स्टोरिंग की सुविधा करनी होगी.
इसके लिए विभाग का अपना गोदाम बनाना होगा ताकि सामानों का रख-रखाव ठीक से किया जा सके. दाल व चीनी के काउंटर खुलने के साथ ही लोगों की मांग बढ़ेगी. मांग को देखते हुए सामान के लिए गोदाम बनाना अनिवार्य है. डाकघरों के पास अपना कोई गोदाम नहीं है, जहां बड़ी मात्रा में दाल व चीनी की स्टोरिंग की जा सके. यदि गोदाम नहीं बने, तो चूहों द्वारा बरबादी होगी. इससे सरकार को नुकसान उठाना पड़ सकता है.
छह दिन में स्टॉक हुआ खत्म :
बक्सर डाकघर में 12 जुलाई को गंगा जल मिलना शुरू हुआ. लोगों के लिए ऋषिकेश व गंगोत्री का गंगा जल के अलग-अलग बोतलें मंगायी गयी थी. लेकिन, महज छह दिन ही बिका और बंद हो गया. पहले ही दिन 1800 रुपये का गंगा जल बिका था. छह दिन के भीतर करीब 300 बोतल की बिक्री हुई यानी कुल छह पेटी की बिक्री हुई है. इससे 3 हजार 552 का राजस्व आया है. जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस में प्रतिदिन 50 से अधिक लोग खरीदने के लिए आते थे.
स्टॉक खत्म होने के बाद लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ता था. बाद में पोस्ट ऑफिस की ओर से डिमांड की गयी थी लेकिन, बहुत दिनों के बाद गंगा जल की आपूर्ति हुई. फिलहाल डाकघर में ऋषिकेश का गंगा जल उपलब्ध है. गंगोत्री के गंगा जल की अधिक मांग के कारण स्टॉक खत्म हो चुका है. अब तक गंगोत्री के गंगा जल की 100 पेटियां बिक चुके हैं.
विभाग से कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ
फिलहाल इसकी सूचना मिली है कि सरकार डाकघरों में दाल व चीनी बेचने का फैसला किये हुए हैं लेकिन, इस संबंध में मुझे विभाग से कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है. निर्देश मिलते ही काउंटर खुल जायेंगे. बक्सर में काउंटर खोलने के लिए परेशानी नहीं होगी. डाकघर के पास काउंटर के लिए पर्याप्त स्थान है. फिलवक्त पायलट प्रोजेक्ट के तहत 100 डाकघरों में इसकी शुरुआत हुई है. संभवत: अगले साल तक यहां भी काउंटर खुल जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन