बच्चों को पौष्टिक भोजन देने की है तैयारी

बक्सर : जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों व मदरसाें में पढ़नेवाले आठवीं कक्षा तक छात्र-छात्राओं को अब नये मेनू के अनुसार मिड-डे मील परोसा जायेगा. शिक्षा विभाग बच्चों को एमडीएम के साथ-साथ फल खिलाने की योजना बना रहा […]
बक्सर : जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों व मदरसाें में पढ़नेवाले आठवीं कक्षा तक छात्र-छात्राओं को अब नये मेनू के अनुसार मिड-डे मील परोसा जायेगा. शिक्षा विभाग बच्चों को एमडीएम के साथ-साथ फल खिलाने की योजना बना रहा है.
शिक्षा विभाग ने इसको लेकर फरमान जारी कर दिया है. बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक हरिहर प्रसाद ने सूबे के सभी जिले के डीएम, डीइओ व मध्याह्न योजना पदाधिकारियों को भोजन योजना के नये मेन्यू को लागू करने को लेकर पत्र जारी किया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार सरकार का इरादा बच्चों को पहले से बेहतर पौष्टिक भोजन मुहैया कराना है, ताकि उन्हें भरपूर पोषण मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




