बाजार में गिरा विद्युत प्रवाहित तार, 20 घंटे गुल रही बिजली

बगेनगोला : ब्रह्मपुर स्थित हाइस्कूल के समीप बुधवार की देर शाम करेंट प्रवाहित तार टूट कर गिर गया. इससे अफरातफरा व भगदड़ की स्थिति मच गयी. हालांकि संयोग अच्छा था कि कोई तार की चपेट में नहीं सका. इससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया. वहीं, तार टूटने के बाद से पूरे ब्रह्मपुर बाजार में […]
बगेनगोला : ब्रह्मपुर स्थित हाइस्कूल के समीप बुधवार की देर शाम करेंट प्रवाहित तार टूट कर गिर गया. इससे अफरातफरा व भगदड़ की स्थिति मच गयी. हालांकि संयोग अच्छा था कि कोई तार की चपेट में नहीं सका. इससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया. वहीं, तार टूटने के बाद से पूरे ब्रह्मपुर बाजार में बिजली की सप्लाइ बाधित हो गयी. ऐसे में लोगों को ऊमस भरी गरमी से परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसको लेकर उपभोक्तओं में काफी रोष देखा गया है.
जानकारी के अनुसार हाइस्कूल गेट के पास एलटी तार बुधवार की शाम टूट कर जमीन पर गिर पड़ा. इधर, विद्युत कर्मियों की लापरवाही के कारण गुरुवार की दोपहर तक भी बिजली की सप्लाइ बहाल नहीं हो सकी थी. बता दें कि ब्रह्मपुर बाजार में बिजली का हाल बदहाल हो गया है. आलम यह है कि दो दिन बिजली आयी नहीं कि एलटी तार कहीं-ना-कहीं टूट कर गिर जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




