भारी मात्रा में शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Published at :06 Jul 2016 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में शराब के साथ तीन गिरफ्तार

टाउन थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कारोबारियों को दबोचा पकड़े गये कारोबारियों में बाप-बेटा भी शामिल बक्सर : सूबे में शराबबंदी के बावजूद जिले में शराब का धंधा जारी है. दुकान के बदले कारोबारी अपने घर से ही शराब की बिक्री कर रहे हैं. इसका खुलासा मंगलवार को उस समय हुआ, जब टाउन […]

विज्ञापन

टाउन थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कारोबारियों को दबोचा

पकड़े गये कारोबारियों में बाप-बेटा भी शामिल
बक्सर : सूबे में शराबबंदी के बावजूद जिले में शराब का धंधा जारी है. दुकान के बदले कारोबारी अपने घर से ही शराब की बिक्री कर रहे हैं. इसका खुलासा मंगलवार को उस समय हुआ, जब टाउन थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारियों में टाउन थाना क्षेत्र के खलासी मोहल्ला निवासी श्यामू राम व यूपी के गाजीपुर निवासी शशिकांत राम व अजय कुमार शामिल हैं.
इसमें शशिकांत व अजय पिता-पुत्र हैं. उनके पास से शराब की बारह बोतलें बरामद की गयीं हैं. पूछताछ में श्यामू राम ने बताया कि वह अपने घर से ही शराब की सप्लाइ करता था. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष राघव दयाल ने दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि शराब की एक खेप लायी जा रही है. इसके आधार पर पीपी रोड में छापेमारी कर श्यामू राम को दबोच लिया गया.
उन्होंने बताया कि पूछताछ में कारोबारी को शराब की सप्लाइ करनेवालों की तलाश की जा रही है. इससे पहले सोमवार की रात वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर शशिकांत व उसके बेटे अजय को गिरफ्तार किया था. उनके पास से पांच बोतल शराब बरामद की गयी थी. इस मामले में तीनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन