साजिश के तहत दबायी जा रही आवाज : चौबे

बक्सर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन सचिव टीएन चौबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि समाहरणालय के नजारत से गबन के एक करोड़ 15 लाख रुपये के मामले को लीपापोती कर दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा रिमांड पर लिये गये सहायक नाजिर पंकज कुमार सिंह से […]
बक्सर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन सचिव टीएन चौबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि समाहरणालय के नजारत से गबन के एक करोड़ 15 लाख रुपये के मामले को लीपापोती कर दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा रिमांड पर लिये गये सहायक नाजिर पंकज कुमार सिंह से अब तक कोई विशेष जानकारी नहीं हासिल हो पायी है, जिसके पीछे एक बड़ी साजिश है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच निगरानी विभाग से करायी जाये. फर्जी कर निकाले गये पैसे बक्सर जिले के विकास से संबंधित हैं और यहां के लोग एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे. उन्होंने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री एवं निगरानी विभाग को अवगत करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




