संपूर्ण नियोजन नहीं हुआ, तो करेंगे आंदोलन

Published at :18 May 2016 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
संपूर्ण नियोजन नहीं हुआ, तो करेंगे आंदोलन

टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने दिया धरना बक्सर : बिहार राज्य टीइटी/एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ ने नगर के अांबेडकर चौक पर बिहार सरकार के शिक्षक नियोजन के विरुद्ध धरना एवं प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि सरकार की मंशा नियोजन को लेकर ठीक नहीं है. संघ के जिला संयोजक अश्विनी ओझा ने कहा कि […]

विज्ञापन

टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने दिया धरना

बक्सर : बिहार राज्य टीइटी/एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ ने नगर के अांबेडकर चौक पर बिहार सरकार के शिक्षक नियोजन के विरुद्ध धरना एवं प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि सरकार की मंशा नियोजन को लेकर ठीक नहीं है. संघ के जिला संयोजक अश्विनी ओझा ने कहा कि सरकार अगर संपूर्ण नियोजन पर न्याय संगत प्रक्रिया लागू नहीं करेगी, तो वे अपने आंदोलन को तेज करेंगे. अन्य वक्ताओं में नीरज श्रीवास्तव एवं भगवान कृष्ण ने कहा
कि सरकार ने अगर नियोजन नहीं किया, तो हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य खतरे में पड़ जायेगा. उन्होंने कहा कि आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी समर्थन दिया जायेगा. इस अवसर पर किसान मोरचा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परशुराम चतुर्वेदी, पुनीत सिंह, ओमप्रकाश भुवन आदि कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन