चढ़ा पारा, बढ़ी देशी फ्रिज की डिमांड

Published at :18 May 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
चढ़ा पारा, बढ़ी देशी फ्रिज की डिमांड

बक्सर/डुमरांव : बढ़ते तापमान, चिलचिलाती धूप ने देशी फ्रिज की डिमांड बढ़ा दी है. जैसे-जैसे मौसम अपना मिजाज बदल रही है, वैसे जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है. तेज धूप से व्याकुल लोग ठंडे पानी के लिए देशी फ्रिज को ही पसंद कर रहे हैं. कुम्हारों द्वारा मिट्टी के बनाये गये घड़ा व सुराही की मांग […]

विज्ञापन

बक्सर/डुमरांव : बढ़ते तापमान, चिलचिलाती धूप ने देशी फ्रिज की डिमांड बढ़ा दी है. जैसे-जैसे मौसम अपना मिजाज बदल रही है, वैसे जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है. तेज धूप से व्याकुल लोग ठंडे पानी के लिए देशी फ्रिज को ही पसंद कर रहे हैं. कुम्हारों द्वारा मिट्टी के बनाये गये घड़ा व सुराही की मांग बढ़ने लगी है.

नगर में सब्जी मंडी के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में देशी फ्रिज बनाने और बेचने का काम बदस्तूर जारी है. दूरदराज कें गांवों से घड़ा व सुराही मंगाये जा रहे हैं. इस बाबत राजगृही प्रसाद, अनिल कुमार, राजबली आदि कहते हैं कि देशी फ्रिज की डिमांड लगातार बढ़ रही है. बाजारों में मांग बढ़ने से सुराही व घड़ा

निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. बाजार में घड़ा 50 से 300 रुपये व सुराही 150 से लेकर 400 रुपये तक मौजूद है. निर्माण में लगे लोगों ने बताया कि घड़ा व सुराही की मांग सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों समेत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भी बढ़ी है. सब्जी गोला के अलावा लंगटू महादेव के समीप घड़ा व सुराही की बिक्री के लिए दुकानें सजी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन