अच्छे प्रदर्शन से ही खिलाड़ी बढ़ेंगे आगे : अरविंद सिंह

Published at :23 Jan 2016 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
अच्छे प्रदर्शन से ही खिलाड़ी बढ़ेंगे आगे : अरविंद सिंह

केसठ : प्रखंड के केसठ हाइस्कूल के मैदान पर सेमीफाइनल फुटबॉल मैच का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने किया. श्री सिंह ने कहा कि इस खेल के माध्यम से गांवों के खिलाडि़यों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. अच्छा प्रदर्शन कर के […]

विज्ञापन
केसठ : प्रखंड के केसठ हाइस्कूल के मैदान पर सेमीफाइनल फुटबॉल मैच का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने किया.
श्री सिंह ने कहा कि इस खेल के माध्यम से गांवों के खिलाडि़यों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. अच्छा प्रदर्शन कर के ही एक खिलाड़ी अपने जिंदगी में आगे बढ़ सकता है़ इसके बाद श्री सिंह मैदान पर पहुंच कर खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. पहले सेमीफाइनल मैच रहथुआ और मुगांव के बीच खेला गया, जिसमें रहथुआ की टीम एक गोल दाग कर फाइनल में पहुंच गयी.
मैच के शुरुआत में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया और इस प्रकार पहले हाफ तक बराबरी पर रहा. इसके बाद अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए रहथुआ की टीम खेल समाप्ति के दो मिनट पूर्व एक गोल दाग विजयी हो गयी. मौके पर अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत, पप्पू सिंह , रणविजय सिंह, आशुतोष कुमार पांडेय,कुमार सौरभ, मनु कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन