ग्रामीणों ने चलाया स्वच्छता अभियान

केसठ : प्रखंड के दसियांव गांव में ग्रामीणों एवं युवकों ने मिल कर गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें लोगों ने महावीर मंदिर, पंचायत भवन समेत आसपास के नाली एवं गली की सफाई की. ग्रामीणों ने सुबह से ही हाथ में कुदाल और खाची लेकर जुट गये और सफाई अभियान चलाया. इस अवसर पर युवकों […]
केसठ : प्रखंड के दसियांव गांव में ग्रामीणों एवं युवकों ने मिल कर गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें लोगों ने महावीर मंदिर, पंचायत भवन समेत आसपास के नाली एवं गली की सफाई की. ग्रामीणों ने सुबह से ही हाथ में कुदाल और खाची लेकर जुट गये और सफाई अभियान चलाया.
इस अवसर पर युवकों ने आसपास के लोगों से गंदगी से दूर रहने के लिए घर के कचरे को नीयत स्थान पर फेंकने की अपील की. इसके अलावा ग्रामीणों ने नियमित स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया. स्वच्छता अभियान में मोहन दुबे, आशुतोष कुमार पांडेय, घनश्याम दुबे, मनु कुमार दुबे समेत अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




